Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी 12 अप्रैल को करेंगे कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद (कोसांब) की ओर से आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन

मिलेट की संभावनायें और अवसर विषय पर मंथन में जुटेंगे उत्तराखंड समेत 15 राज्यों के प्रतिनिधि

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 अप्रैल 2023, देहरादून पहाड़ों की रानी मसूरी में राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद (कोसांब) के तत्वावधान में मिलेट पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 अप्रैल को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

मिलेट की संभावनायें और अवसर विषय पर मंथन में जुटेंगे उत्तराखंड समेत 15 राज्यों के प्रतिनिधि

तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तराखंड समेत 15 राज्यों के प्रतिनिधि मिलेट की संभावनायें और अवसर विषय पर मंथन में जुटेंगे। वे अपने-अपने राज्योंं में मिलेट से संबंधित अनुभव साझा करेंगे। साथ ही सम्मेलन में मिलेट को प्रोत्साहन और विपणन की पुख्ता व्यवस्था बनाने के दृष्टिगत भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी।

कृषि मंत्री एवं कोसांब के अध्यक्ष गणेश जोशी ने सोमवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उक्त जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि 11 से 13 अप्रैल तक होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सहित विभिन्न राज्यों के राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी भाग लेंगे।

सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 12 अप्रैल को होगा

सम्मेलन में असम, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर समेत 15 राज्य भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में मिलेट पर कार्य करने के लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने के मद्देनजर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

सम्मेलन में भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान हैदराबाद, भारतीय चिकित्सा सयंत्र विपणन संघ, एडी पोट्र्स गु्रप के प्रतिनिधि और कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी मंगलवार को देर शाम को परिचयात्मक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे। औपचारिक उद्घाटन 12 अप्रैल को होगा।

कैबिनेट मंत्री जोशी के अनुसार सम्मेलन में मिलेट की उपयोगिता और किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के संबंध में विस्तार से चर्चा होगी। मिलेट उपज को बढ़ावा देने के लिए राज्यों ने क्या रणनीति अपनाई है, इसकी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रधानमंत्री ने मिलेट यानी मोटे अनाज को दिया है “श्रीअन्न” नाम

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच से समूचे विश्व में मिलेट को लेकर नई अलख जगी है। प्रधानमंत्री ने मिलेट यानी मोटे अनाज को श्रीअन्न नाम दिया है। इसे लेकर देशभर में उत्साह व उमंग का वातावरण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश सरकार मिलेट मिशन शुरू कर चुकी है।

मिलेट को बढ़ावा देने के लिए मंडुवा का समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से इसका वितरण किया जा रहा है। साथ ही अन्य कई कदम भी उठाए गए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को इस सम्मेलन से लाभ होगा और अन्य राज्यों की बेहतर पहल को वह यहां भी अपना सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!