Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘कांग्रेस का इतिहास रहा जब भी राष्ट्र के विकास की कोई बात की जाती है तो वह उसका विरोध करती है’ : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार,  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब भी राष्ट्र के विकास की कोई बात की जाती है तो वह उसका विरोध करती है। संसद सत्र में जब देश की 130 करोड़ जनता के हितों और देश के विकास की बात हो रही थी तो कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

सोमवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में विपक्ष द्वारा जासूसी प्रकरण को लेकर संसद में गतिरोध उत्पन्न करने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि चीजें उलझी रहें। कांग्रेस ने देश विरोधी शक्तियों से मिलकर बातों को उलझाने का कार्य किया है। कांग्रेस नहीं चाहती कि देशहित के महत्वपूर्ण विषयों पर संसद में चर्चा हो। कांग्रेस का इतिहास विरोध के लिए विरोध करने का रहा है।

देश में चाहे इंदिरा गांधी के शासन के समय की बात हो, प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार गिराने की बात हो, इतना ही नहीं राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने के लिए कांग्रेस की ही विधायकों ने उन पर आरोप लगाने का कार्य किया है। इस प्रकार के अन्य कई मामलों को भी देखा जाय तो कांग्रेस के लोग इस प्रकार की तथ्यहीन बात करते रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सरकारी विभागों में रिक्त 24 हजार पदों को भरने की है। इसके अलावा स्वरोजगार के माध्यम से भी लाखों युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!