Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- घोषणाएं करना अलग बात है और कार्य व्यवहार में बदलना अलग

देहरादून। आकाश ज्ञान वाटिका 20 सितम्बर सोमवार 2021- दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की रोजगार और बेरोजगारी भत्ता से संबंधित घोषणाओं पर प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार और संगठन ने जोरदार पलटवार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घोषणाएं करना अलग बात है और इन्हें कार्य व्यवहार में बदलना अलग। सत्ता में आएंगे, तब करेंगे ऐसा कहना आसान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के नौजवान राष्ट्रवादी हैं और वे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली माडल फेल हो चुका है। इस पार्टी को उत्तराखंड में नहीं, पहले दिल्ली में अपने वायदे पूरे करने चाहिए।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। इस दिशा में ठोस योजनाएं बनाई जा रही हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में जो भी लोग शामिल हो रहे हैं अथवा जो भी आएंगे, उन सभी का पार्टी में स्वागत है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी को लोक लुभावन घोषणा करने की बजाए जमीनी स्तर पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप का दिल्ली माडल दिल्ली में ही फेल हो गया है और अब यह पार्टी इसे अन्य राज्यों में लागू करने का शिगूफा छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से दिल्ली में कितना विकास हुआ और आम आदमी पार्टी का इसमें कितना योगदान है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने की बात करने वाली आप ने दिल्ली में कितना रोजगार व भत्ता दिया यह भी देखने का सवाल है। उन्होंने कहा कि घोषणा और वायदे में फर्क है, क्योंकि कहना आसान है व करना कठिन। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में आकर कुछ वायदे करने से पहले बेहतर तो यह है कि आप अपने यहां ध्यान दे, क्योंकि हकीकत सबको पता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!