Breaking News :
>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
उत्तराखण्ड

आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही

ऋषिकेश, आकाश ज्ञान वाटिका 18 सितम्बर शनिवार 2021- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त का समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, हां यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

महापौर अनीता ममगाई की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया। जन आशीर्वाद रैली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर, आइडीपीएल सिटी गेट, कोयल घाटी, घाट चौराहा, दून तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए थे। जगह-जगह कार्यकर्त्ताओं ने रैली में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, संगठन मंत्री कुलदीप जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर सहित अन्य नेताओं पर पुष्पवर्षा भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश की समस्याओं से वह वाकिफ हैं। सरकार जो भी घोषणा कर रही है, पूरी तरह से धरातल पर उतारी जा रही हैं। सरकार नई कार्यपद्धति से कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि हर समस्या का सरलीकरण करेंगे और चिंतन, मनन, मंथन कर समाधान निकालकर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर की समस्याएं होंगी उसका उसी स्तर पर अधिकारी कर्मचारी समाधान करें। इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!