Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए हो रही है। बुलडोजर का प्रयोग किसी के विरुद्ध बलपूर्वक नहीं किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में गुरुवार को ई-गवर्नेंस में इंटरनेट मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, बुलडोजर का उपयोग होगा। अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया कानूनी तौर पर पूरी की जा रही है। अभी तक तीन स्थानों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी में बुलडोजर का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है। प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को आनलाइन सर्विस के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाना है। इससे सरकारी कार्यालयों और जनता, दोनों के पैसे और समय की बचत हो सकेगी। सभी सरकारी कामकाज को आनलाइन किया गया है। इससे जनता घर बैठे विभिन्न कार्यों को कर सकती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के भीतर जिज्ञासा होनी चाहिए। स्वाध्याय के माध्यम से हमेशा अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए। व्यक्ति ज्ञान में कभी पूर्ण नहीं होता। हर व्यक्ति को जीवनभर विद्यार्थी रहना चाहिए। वह आज भी स्वयं को विद्यार्थी मानते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि के मंत्र के माध्यम से निरंतर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। व्यक्ति को अपने मिशन में कोई विकल्प नहीं रखना चाहिए। इससे पहले भाजपा इंटरनेट मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!