Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, GST की क्षतिपूर्ति जारी रखने की करेंगे पैरवी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2022, गुरूवार, देहरादून/नईदिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनी दौरे पर बुधवार रात्रि दिल्ली पहुँच गए। प्रदेश को जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने के संबंध में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के मंत्रियों के समक्ष पक्ष रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी बुधवार रात्रि दिल्ली पहुँच गए। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। धामी गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में ही रहेंगे। उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। यद्यपि मुलाकात का समय अभी तय नहीं हो पाया है।

उत्तराखंड के सामने जीएसटी क्षतिपूर्ति का संकट उत्पन्न होने जा रहा है। केंद्र से जीएसटी क्षतिपूर्ति की पांच साल की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है। जीएसटी लागू होने के बाद उत्तराखंड को करों से होने वाली आय में हानि उठानी पड़ रही है। क्षतिपूर्ति नहीं होने से राज्य को आर्थिक मोर्चे पर कठिनाई से जूझना पड़ेगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री से जीएसटी पर सहयोग जारी रखने की पैरवी कर सकते हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत केंद्र के अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर जीएसटी पर सहयोग जारी रखने की पैरवी कर सकते हैं। इस माह के अंतिम सप्ताह में जीएसटी काउंसिल की बैठक भी होनी है। इसमें भी उत्तराखंड समेत अन्य राज्य जीएसटी क्षतिपूर्ति आगे भी जारी रखने पर बल देंगे। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार इस संबंध में सकारात्मक निर्णय ले सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति पद को लेकर एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के 24 जून को नामांकन के दौरान दिल्ली में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में उनकी केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!