Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी अपनी पत्‍नी गीता धामी संग गंगोत्री धाम पहुँचे, माँ गंगा का लिया आशीर्वाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, देहरादून/गंगोत्री। अक्षय तृतीया के मौके पर मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। आर्मी बैंड के साथ पारंपरिक ढोल दमाऊ की थाप और रणसिंघा के उद्घोष ने भी श्रद्धालुओं में जोश भरा। साथ में श्रद्धालुओं की ओर से जय माँ गंगे, हर-हर गंगे के जयकारों में गंगोत्री से होकर बरबस बहती माँ भागीरथी की धारा का संगीत भी अमृत घोल रहा था।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी अपनी पत्‍नी गीता धामी संग धाम पहुंचे और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा कराई गई। यह पूजा मुख्‍यमंत्री धामी ने करवाई।मुख्यमंत्री धामी ने गंगोत्री में पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो रही है। मैं सभी श्रद्धालुओं का उत्तराखंड देवभूमि आगमन पर स्वागत करता हूँ। ये यात्रा ऐतिहासिक हो, सबकी यात्रा सरल व सुगम हो, सबके मंगल की कामना करता हूं। हमारी सरकार सुगम एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा हेतु वचनबद्ध है।

मंगलवार को कपाटोद्घाटन के समय धाम में हजारों भक्‍त मौजूद रहे और इस पावन पल के साक्षी बने। सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर धाम के कपाट विधिविधान के साथ खोले गए। जिसके बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए और इसके साथ ही तीन मई से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया।

कालांतर से गंगोत्री में गंगा माता की पूजा की जाती है। आधुनिक इतिहास में गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा द्वारा मंदिर का निर्माण करवाया गया। जयपुर के राजा माधो सिंह द्वितीय ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।

गंगोत्री के आसपास के कई अन्य धार्मिक स्थल हैं। मुखबा गाँव, भैरों घाटी, हर्षिल, नंदनवन तपोवन, गंगोत्री चिरबासा और केदारताल इनमें प्रमुख हैं। यह मंदिर शीतकाल में बंद रहता है। इस दौरान मां गंगा की पूजा उनके शीतकालीन निवास स्‍थान मुखवा में होती है। ग्रीष्मकाल में छह माह के लिए मां गंगा गंगोत्री धाम पहुंचतीं हैं और भक्‍तों को दर्शन देती हैं।

दो साल बाद कोरोना संक्रमण कम होने पर इस बार भव्‍य रूप से कपाटोद्घाटन किया गया। वहीं संभावना जताई जा रही है कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकार्ड तोड़ तीर्थयात्री पहुँच सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!