Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मिनी स्टेडियम पजिटीलानी में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मगंलवार को मिनी स्टेडियम पजिटीलानी, वि.ख. कालसी, देहरादून में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी का विस्तार एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किए जाने, पजिटीलानी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु पेयजल योजना का निर्माण एवं फटेऊ गाँव से डांडा छानी तक मोटर मार्ग ( 5 कि.मी. ) का निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 17 वर्ष बाद पजिटीलानी में आयोजित हो रही इस खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मैं आप सभी आयोजकों को बधाई देता हूँ। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए स्थानीय जनता के जोश को अतुल्य बताया। उन्होंने कहा आज मैं आप सबके बीच में मुख्य सेवक के रूप में नहीं अपितु एक खिलाड‍़ी के रूप में आया हूँ। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन की उदासी, निरसता को दूर कर देता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया है एवं आज भी खिलाड़ियों से जुड़े हुए कार्यक्रमों में जाने से खुद को रोक नहीं पाते। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रत्येक गाँव में मिनी स्टेडियम बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मौजूद संसाधनों के साथ ही सभी विकास कार्य उत्तराखंड में पूर्ण किए जायेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने प्रत्येक गाँव में एक मिनी जिम और ओपन जिम बने इसके लिए हमने स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखण्ड के नाम से योजना प्रारंभ की है। जिसके अंतर्गत कई जगहों के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा खेल भावना एक ऐसी भावना है जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। उन्होंने कहा हम जो नई खेल नीति लेकर आए है उसमे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधन की कमी ना हो पाए एवं वह अपने प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़े इसकी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सैनिकों को गोली का जवाब देने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी, लेकिन आज दुश्मनों को गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कोरोना काल में कोई परिवार भूखा न सोए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संपूर्ण देश में वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर दिन नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों का सम्मान एवं उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है।

इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कालसी ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!