Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

24×7 मोर्चे पर डटे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपदा से प्रभावित क्षेत्रों पर हर समय है मुख्यमंत्री की नजर

व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद शासकीय और सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी कर रहे हैं निर्वहन

राष्ट्रीय स्तर की राजनैतिक हलचल पर भी बनी हुई है निगाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2023, बुधवार, देहरादून। मानसून की झमाझम बारिश से प्रदेश में जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। अतिवृष्टि से पर्वतीय इलाकों में जहां एक और पहाड़ दरक रहे हैं, भूस्खलन से कई सड़कें अवरुद्ध हैं वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव से लोग परेशान हैं। एक तरह से समूचे राज्य में आपदा की स्थिति बनी हुई है। इन विपरीत परिस्थितियों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राहत के मोर्चे पर डटे रहने के साथ पूरे सरकारी तंत्र को एलर्ट मोड पर रखे हुए हैं। उनकी अगुवाई में पूरा अमला जज्बे के साथ दिन–रात जनसेवा में जुटा हुआ है। इतना ही नहीं आपदा की वजह से विकास कार्य और प्रशासनिक गतिविधियां कुंद न पड़े इस पर भी धामी का पूरा फोकस है। धामी 24×7 समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों में जनता को कम से कम तकलीफ हो इसके लिए वह लगातार सभी जिलाधिकारियों से सीधे संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री की मंगलवार की व्यस्त दिनचर्या को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने दायित्वों के प्रति कितने सजग हैं।

सुबह तकरीबन 9:00 बजे मुख्यमंत्री धामी ने अपने सरकारी आवास के कांफ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च अधिकारियों, सूचना महानिदेशक और अपने निजी स्टाफ के प्रमुख लोगों के साथ प्रतिदिन होने वाली बैठक में शिरकत की और उनसे सरकार के कामकाज, प्रदेश के दैनिक समसामयिक विषयों पर वस्तुस्थिति की जानकारी, प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों को अपनी मिट्टी से जोड़ने और उनके द्वारा प्रदेश का वैश्विक स्तर पर नाम रोशन करने पर सम्मानित करने, अपने प्रदेश के राष्ट्रीय पटल पर नित नए आयाम स्थापित करने जैसे विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 1 घंटे तक चली इस बैठक के बाद वह सीधे अपने आवास स्थित कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुलाकातियों से सिलसिलेवार भेंट की। इसी बीच उन्होंने सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम में जाने की इच्छा जताई तो उनका काफिला सचिवालय की ओर मुड़ गया।

सूचना मिलते ही शासन के अधिकारी हरकत में आ गए। मुख्यमंत्री से पहले ही अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा रंजित सिन्हा, अपर सचिव सविन बंसल, पुलिस महा निरीक्षक ,एसडीआरएफ, रिद्दिम अग्रवाल सहित तमाम बड़े अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए। अधिकारियों से उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति की ताजा जानकारी ली। तमाम जिलाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर उन्होंने सजग और सचेत रहने को कहा। हिदायत दी कि अधिकारियों के मोबाइल 24 घंटे खुले रहने चाहिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए। किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। जनपदों में खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी व्यवस्था रखी जाए और सड़क, विद्युत, पेयजल सेवा बाधित होने की दशा में, सभी व्यवस्थाएं संबंधित विभागों से तत्काल सुचारू की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम से बाहर निकलते वक्त मीडिया कर्मियों से तमाम विषयों पर बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे मुख्यमंत्री डिफेंस कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और फिर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचे। पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं से उनकी कुशलक्षेम जानने के उपरांत आपदा से पैदा हुए हालातों और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन लिया। इसी बीच धामी ने ट्वीट करते हुए विपक्ष के उन सभी दलों पर निशाना साधा जो भाजपा के खिलाफ चुनाव लडने के लिए बैंगलरू में एकत्र हुए। ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व में हिंदुस्तान का मान, सम्मान बढ़ाने में लगे हुए हैं और दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां अपने–अपने परिवार को भ्रष्टाचार के बूते आगे बढ़ाने के लिए आपस में गठबंधन कर रहे हैं।

दोपहर 12:45 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास से मुख्यमंत्री धामी सीधे सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधायकों से मुलाकात के साथ-साथ अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए जरूरी पत्रावलियों का निस्तारण किया। देर रात 9:00 बजे तक सचिवालय में मौजूद रहकर मुख्यमंत्री शासकीय कामकाज निपटाते रहे और प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी अभी देर रात्रि तक सचिवालय में विभाग वार एक-एक कर पत्रावलियों का निस्तारण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी की व्यस्ततम दिनचर्या से प्रदेश की जनता के प्रति उनके अपार स्नेह भाव और दायित्व के प्रति समर्पण का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!