Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे : मुख्यमंत्री

अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित करता है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इसके उदाहरण हैं : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35 ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में श्रीराम के भव्य मन्दिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित करता है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इसके उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में पोलियो के टीके के निर्माण में 15 साल लगे जबकि मोदी जी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने एक वर्ष में कोरोना की दो-दो वैक्सीन तैयार की। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कोविड महामारी में भारत में टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया। भारत में 200 करोड़ से अधिक कोविड के टीके लगे। भारत की सांस्कृतिक परम्परा हमेशा से ‘सर्वे भवन्तुः सुखिनः की रही है। कोविड के दौरान भारत ने इसी भावना से अन्य देशों को भी 20 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन दी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। देश में कोई भूखा न सोये इसके लिये निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगभग डेढ़ लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना ऑल वेदर रोड़, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना, जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी जैसी प्रदेश हित की योजनाओं तथा अनेक केन्द्रीय संस्थाओं की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!