Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री धामी ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की हर संभव मदद का दिया आश्‍वासन

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद वहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन लोगों के स्‍वजन या बच्‍चे वहां फंसे हैं, वे काफी चिंतित हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे उत्‍तराखंडियों की मदद के लिए शासन प्रशासन के उच्‍चाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। अधिकारी उनकी हर संभव मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। यह बात मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कही है। उन्‍होंने कहा है क‍ि उत्‍तराखंड के छात्र और अन्य लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं, उनके लिए हम लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इसके लिए हमने एक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्‍तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी।

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा क‍ि भारत ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति को वहां फंसे 15 सौ भारतीय छात्रों की जानकारी दी है। ये छात्र यूक्रेन के विभिन्‍न इलाकों में फंसे हुए हैं। भारत ने उनकी सुरक्षा सुनिश्‍चित करने के लिए कहा है। फंसे हुए छात्रों को खाना और पानी मुहैया कराया जा रहा है। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए हंग्री, पोलैंड, स्‍लोवाकिया और रोमानिया से विदेश मंत्रालय की टीमें यूक्रेन के साथ लगी सीमाओं के रास्ते पर हैं। यूक्रेन में सीमा के पास भारतीय नागरिक इन टीमों से भी संपर्क कर सकते हैं ।

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बात की। अजीत डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्‍यमंत्री ने यूक्रेन में रह रहे राज्‍य के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखने के आदेश दिए हैं। वहीं फंसे हुए लोगों की सूचना देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मो. न. 7579278144) और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (मो. न. 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में निवासरत लोगों के स्‍वजनों से भी फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री ने उनसे धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों के संबंध में पुलिस विभाग की ओर से जारी किए किए गए कंट्रोल रूम नंबर 112 व अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर 95 शिकायतें प्राप्त हो गई हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि यूक्रेन में फंसे अब तक 95 लोगों की जानकारी हमें मिल गई है। अन्य माध्यमों से भी यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ ने सरकार से यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों की सकुशल वापसी की मांग की है। प्रांतीय अध्यक्ष डाक्‍टर मनोज वर्मा का कहना है कि दून के कोरोनेशन अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डाक्‍टर डीपी जोशी के पुत्र अक्षत जोशी, जिला अस्पताल रुद्रपुर में बाल रोग विशेषज्ञ डाक्‍टर एसके गोस्वामी की बेटी हर्षिता यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे हैं। पौड़ी के एसीएमओ एवं संगठन के महासचिव डा. रमेश कुंवर का भांजा सूर्यांश बिष्ट भी यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहा है। जैसा उन्होंने बताया यूक्रेन में अनिश्चितता का माहौल है। फ्लाइट, परिवहन बंद और एटीएम ठप हो चुके हैं। हर तरफ अफरातफरी मची है और राशन-पानी के लिए भी बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। डाक्‍टर वर्मा ने कहा कि वर्तमान स्थिति में छात्रों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता है। प्रदेश के समस्त चिकित्सक केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हैं कि छात्रों की वतन वापसी को प्रयास तेज किए जाएं। उन्हें जल्द सकुशल वापस लाया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!