Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर स‍िंह धामी बागेश्‍वर ज‍िले की दोनों सीटों के ल‍िए प्रचार करने पहुँचे, 60 के पार का नारा होगा बुलंद

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 10 फरवरी 2022, बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि डंबल इंजन का विकास बोल रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिल रहा है। जनता जर्नादन भाजपा के साथ है। अन्य दलों के लोग केवल बातें करते हैं। लोगों को बरगलाते हैं। हमें बागेश्वर की जनता पर विश्वास है। जिले की दोनों विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजय होंगे। भाजपा का 60 का पार का नारा लगभग पूरा होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को सिमकुना गांव हेलीकाप्टर के जरिए ठीक 11:00 बजे पहुंच गए। मौसम साफ होने के कारण उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी ने कपकोट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान डबल इंजन के लाभ गिनाए। लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, हर घर शौचालय, वन रैंक, वन पेंशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान कांग्रेस के पतन के लिए लिए काफी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को जो मदद पहुंचाई उसे लोग आज तक नहीं भूले हैं। सरकार ने कोराना के टीके मुफ्त लगाए, जो एक कीर्तिमान से कम नहीं है। अब सरकार 12 से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाने जा रही है। जिन लोगों को बूस्टर लगना है उन्हें बूस्टर लगाया जा रहा है। इनता ही नहीं प्रदेश में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, उपनल कर्मियों, भोजनमाताओं व पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन को भी बढ़ाया। सबसे अहम आमा बुबु दोनों को पेंशन देने का काम किया है। नई खेल नीति भी उनकी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर है।

इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, विधानसभा संयोजक गोविंद टंगड़िया, मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, भगवान भंडारी, सतीश कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निर्मल साह, नारायण राम दास, पूर्व विधायक गंगोलीहाट आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!