Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए समीक्षा बैठक करने की घोषणा की

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023, देहरादून। मुख्यमंत्री विपक्षी विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए समीक्षा बैठक करने की घोषणा की थी। इस कड़ी में बीते दिनों वह सत्तापक्ष के विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं।

विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के मुख्यमंत्री के कदम का विपक्षी विधायकों ने भी स्वागत किया था। यह बात अलग है कि सत्तापक्ष के विधायकों के क्षेत्रों की समीक्षा होने से नाराज विपक्षी विधायकों ने उनकी उपेक्षा के आरोप भी लगाए थे। विपक्षी विधायकों में अधिकतर कांग्रेस के हैं। इसके अतिरिक्त बसपा के दो व दो निर्दल विधायक भी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अब विपक्षी व निर्दल विधायकों के क्षेत्रों की सुध लेने के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे से सचिवालय में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में समीक्षा बैठक रखी है। मुख्यमंत्री यमुनोत्री, बदरीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर एवं हरिद्वार ग्रामीण में चल रहे और लंबित विकासपरक योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!