Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर की कुल 14 योजनाओं का लोकार्पण तथा 27 योजनाओं का शिलान्यास किया

  • मुख्यमंत्री ने जिला कार्यालय भाजपा का भी उद्घाटन किया।

[highlight]”उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। इस योजना के अन्तर्गत देश के 22 हजार अस्पतालों में 5 लाख रूपये की राशि तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।” ……… मुख्यमंत्री[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020, बागेश्वर (जि.सू.का.)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर की 12 योजनाओं का शिलान्यास धनराशि 4032.91 लाख रूपये तथा 5 योजनाओं का लोकार्पण धनराशि 848.33 लाख रूपये तथा विधानसभा कपकोट की 15 योजनाओं का शिलान्यास धनराशि 4480.59 लाख रूपये तथा 9 योजनाओं का लोकार्पण धनराशि 1825.34 लाख रूपये, इस प्रकार कुल 14 योजनाओं का लोकार्पण तथा 27 योजनाओं का शिलान्यास कुल धनराशि 11187.17 लाख रूपये के विभिन्न विभागों के योजनाओं का लाकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में   मुख्यमंत्री ने जिला कार्यालय भाजपा का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व अवस्थापना के क्षेत्र पर कार्य कर रही है। रोजगार व प्रोत्साहन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में युवाओं के लिए खेलनीति बनाई गयी है। हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ हो इसके लिए सौभाग्यवती योजना शुरू की जा रही हैै। यह बात मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकापर्ण के अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए अपना कार्य कर रही है। साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने अपनी साफ सुथरी छवि बनाई है, इसी का परिणाम है कि इस अवधि में कोई भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया। कोविड-19 के दौरान भी प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को रूकने नहीं दिया। कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए प्रत्येक जनपद में आईसीयू तथा ऑक्सीजन बैड की उपलब्धता सुनिश्चित करायी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान समय में 2400 डॉक्टर कार्यरत है तथा 720 डॉक्टर तथा नर्सेज की भर्ती की जा रही है। उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। इस योजना के अन्तर्गत देश के 22 हजार अस्पतालों में 5 लाख रूपये की राशि तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कक्षायें शुरू हो जायेंगी तथा पिथौरागढ़, हरिद्वार व रूद्रपुर में मेडिकल कालेजों की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला प्रदेश है जहाँ 500 स्कूलों में ऑनलाइन कक्षायें शुरू करायी गयी है तथा पूरे प्रदेश में एनसीईआरटी की किताबें लागू की गयी है। ट्रांसफर एक्ट लाया गया है जिससे कार्यों में पारदर्शिता आयी है। प्रदेश सरकार “बेटी बचाओ-बेटी पढाओ” योजना पर बेहतरीन कार्य कर रही है। सरकार मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्चता दे रही है जिसके कारण हर गाँव को सड़क व बिजली सुविधा से जोड़ा गया है। जिसके लिए उत्तराखण्ड को अनेक अवार्ड भी मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हाथ खोले गये हैं जिससे वह स्वतंत्र होकर अपना उत्पाद कहीं भी बेच सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र की स्थापना की गयी है जो पूरा स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। महिला समूहों को 5 लाख तक का ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर दे रही है तथा आगामी 9 नवम्बर से किसानों को 3 लाख तक का ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आँगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चे स्वस्थ रहें, इस ओर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है जिससे आँगनबाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले बच्चों को 2 दिन दूध, 2 दिन अण्डा और 2 दिन फल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी केन्द्रों में सबसे अधिक पैसा देने वाले में देश के टॉप थ्री प्रदेशों में उत्तराखण्ड का भी नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का पिछले 5 साल का मानधन की धनराशि का बकाया 25,000 रूपये उनके खाते में डाला गया है तथा प्रदेश सरकार ने इसे सालाना रू० 5000 से बढाकर रू० 18,000 सालाना  किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, किसानों व डॉक्टरों आदि के संबंध में अपनी घोषणाओं के अनुसार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर बसंती देव, क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास, विधायक कपकोट बलवन्त सिंह भौर्याल आदि ने भी संबोधित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!