Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने डाटकाली सुरंग और आरओबी खोलने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग को फिर से निर्देश दिए कि डाटकाली सुरंग और मोहकमपुर आरओबी पर शीघ्र ट्रैफिक संचालन कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही सड़कों के गड्ढों को भरने में तेजी लाएं।

राजधानी के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार आदि शहरों में क्षतिग्रस्त सड़कों को समय पर सुरक्षित आवाजाही के लिए तैयार कराया जाए। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिर से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कुछ जगह सड़कों पर सुधार कार्य शुरू हो गया है। जबकि कई सड़कों पर अभी भी गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में सभी सड़कों को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए सुरक्षित आवाजाही के लिए तैयार की जाए।

उन्होंने लोनिवि के प्रमुख अभियंता आरसी पुरोहित को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत का जो कार्य किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता देखने वह स्वयं मौके पर जाएं। उन्होंने डाटकाली, मोहकमपुर फाटक आदि को जोडऩे वाली सड़कों को भी सुरक्षित करने के निर्देश दिए। शहर में साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की सड़कों को साफ-सुथरा रखें। इसके अलावा सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

मोहकमपुर आरओबी के दोनों तरफ चढ़ने को बनी सीढ़ि‍यां

हरिद्वार हाईवे के मोहकमपुर फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर चढ़ने को दोनों तरफ सीढ़ि‍यां बनाई गई हैं। इन सीढ़ि‍यों से चढ़कर स्थानीय लोग आरओबी पर आवाजाही कर सकते हैं। इसके अलावा लंबी दूरी तय करने की बजाय बीच से ही सीढ़ि‍यां चढ़कर आरओबी पर पहुंच सकेंगे। मोहकमपुर फाटक के दोनों ओर घनी आबादी है। यहां रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद सड़क के आर-पार जाने की समस्या है।

ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरओबी के बीच में सीढ़ि‍यां बनाई हैं। इन सीढि़यों से चढ़कर लोग न केवल आरओबी के ऊपर सर्विस लेन तक पहुंच सकेंगे, बल्कि दूसरी तरह भी जा सकेंगे। इससे फाटक के दोनों तरफ बसी आबादी और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। लंबा फेर लगाने की बजाय लोग बीच से सीढ़ी चढ़कर दोनों तरफ आवाजाही कर सकेंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह का कहना है कि सीढ़ि‍यों वाला यह पहला रेलवे ओवरब्रिज है। रेलवे क्रॉसिंग के चलते इसे इस तरह का बनाया गया है। सीढि़यां पूरी तरह से रेलिंग लगाकर बनाई गई हैं। ऐसे में इसमें बच्चे-बुजुर्ग भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इन सीढ़ि‍यों से अक्टूबर दूसरे सप्ताह तक आवाजाही कराई जाएगी। सीढि़यों से खतरा भी कम नहीं आरओबी पर बनी सीढ़ि‍यों से लोग बस और दूसरे वाहनों से उतरने का प्रयास करेंगे। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा सिटी बस और दूसरी पैसेंजर बस भी यहां यात्री उतारने और बैठाने का काम कर सकती हैं।

इसके लिए सुरक्षा के कड़े मानक तय किए जाने होंगे। अन्यथा इन सीढि़यों के चक्कर में दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। उद्घाटन पर नहीं स्थिति साफ राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि उद्घाटन को लेकर मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। इन्वेस्टर्स समिट को देखते हुए पांच अक्टूबर से कुछ दिन के लिए आवाजाही कराई जा सकती है। इसके बाद विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। फिलहाल सर्विस लेन समेत दूसरे सुरक्षा के काम किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!