Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “कांग्रेस सरकार ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है”

कैबिनेट की पहली बैठक में लिए जायेंगे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा चुनने के लिए हुए मतदान के बाद कांग्रेस उत्साहित है। मतगणना 10 मार्च को होगी, लेकिन पार्टी अभी से सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी अब सरकार का ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है। संसाधन जुटाने के लिए नए क्षेत्र चिह्नित करने शुरू कर दिए गए हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में ही कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ही सरकार का ब्लू प्रिंट है। कांगे्रस को दो काम एक साथ करने हैं। संसाधन जुटाने हैं और जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने की प्रक्रिया भी साथ ही शुरू करनी है। एक सवाल के जवाब में रावत ने कहा कि वह कुछ कांग्रेस नेताओं के उस बयान से पूरी तरह सहमत हैं कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा गया। कांग्रेस के लाख-सवा लाख सक्रिय कार्यकर्त्‍ता हैं, वे सब इस लड़ाई का हिस्सा बने। कांग्रेस के पास नेताओं की कमी नहीं है। पार्टी के पास तीन श्रेणियों में नेतृत्व है। पहली श्रेणी में यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल हैं, तो दूसरी में करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, संजीव आर्य, मनोज रावत, भुवन कापड़ी आदि शामिल हैं। एक श्रेणी वरिष्ठ नेताओं की भी है। इनमें हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, नवप्रभात, तिलकराज बेहड़, गोविंद सिंह कुंजवाल, दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी शामिल हैं। इनमें से कई उत्तर प्रदेश के समय से विधायक रहे हैं।

सवा महीने चुनाव अभियान की कमान संभालने संबंधी सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमने लक्ष्य तय किया कि 2017 में हारे, 2022 हर हालत में जीतना है। लक्ष्य निर्धारित करने से ताकत मिलती है। रावत ने अपना एक दिन पहले दिया गया बयान दोहराते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दूसरा क्या विकल्प है। नेता विधायक दल के चयन से जुड़े सवाल पर रावत ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद सत्ता में आने पर हाईकमान को एक प्रस्ताव पारित कर भेजा जाएगा। यह कांग्रेस की परंपरा रही है, जिसे हाईकमान नामित करेगा, वही मुख्यमंत्री होगा।

पंजाब के प्रदेश प्रभारी रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनका चुनाव प्रचार के लिए 18 फरवरी को एक दिन के लिए पंजाब जाने का कार्यक्रम है। वह पंजाब में खरड़, चंडीगढ़ और लुधियाना में प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!