Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने साबित किया बहुमत, फडणवीस बोले हाँ, महाराष्ट्र में ईडी की सरकार है, विपक्ष को समझाया ईडी का मतलब

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई 2022, सोमवार, मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा में आज एकनाथ शिंदे व भाजपा, शिवसेना के बागी गुट की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया। उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में ईडी-ईडी के नारों पर आपत्ति जताते हुए कहा, हां, यह ईडी की सरकार है। ईडी की सरकार का मतलब है एकनाथ देवेंद्र फडणवीस की सरकार।

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि हाँ, महाराष्ट्र में ईडी की मदद से सरकार बनी है। ईडी की सरकार का मतलब है एकनाथ देवेंद्र फडणवीस की सरकार। शिवसेना में बगावत व शिंदे सरकार बनने के बाद से महाराष्ट्र में लगातार ईडी-ईडी गूंज सुनाई दे रही थी। आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत के दौरान भी यह नारा गूंजा। शिवसेना के उद्धव गुट के विधायकों ने ये नारे लगाए। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन पर पलटवार किया।

सच्चा शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना : फडणवीस
फडणवीस ने कहा हमारी सरकार में सत्ता का संघर्ष नहीं होगा। शिवसेना के साथ हमारे गठबंधन को जनादेश मिला था, लेकिन हमें जानबूझकर बहुमत से वंचित किया गया। अब एकनाथ शिंदे व हमने फिर शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। एक सच्चा शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है। मेरी पार्टी के निर्देश पर मैं डिप्टी सीएम बना हूं। शिंदे सरकार ने रविवार को स्पीकर के चुनाव में भी जीत हासिल की थी और आज विश्वास मत भी जीत लिया। शिंदे सरकार के पक्ष में 164 वोट पड़े। जबकि विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 99 वोट पड़े।

मजाक उड़ाने वालों से बदला नहीं : फडणवीस
उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने भाषण में कहा, मैंने कहा था कि मैं वापस आऊँगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूँ और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूँ। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूँगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!