Breaking News :
>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रोजगार और स्वरोजगार : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोजगार और स्वरोजगार उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य सेवक की शपथ लेते ही उन्होंने युवाओं व मातृशक्ति को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। राज्य में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सभी विभागों को स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं और इसकी निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ वर्चुअल संवाद में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है।

राज्य के विकास में मातृशक्ति जिस मनोयोग से कार्य कर रही है, वह सबके लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले सात सालों में केंद्र का राज्य को हर क्षेत्र में भरपूर सहयोग मिला है।

ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समूहों के उत्पादों के बिक्री के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाए। साथ ही अधिकारी समूहों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और इनका तत्काल समाधान भी करें।

महिला समूहों ने साझा किए अनुभव

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद से जुड़े सभी 13 जिलों के 95 विकासखंडों के महिला स्वयं सहायता समूहों से उनके कार्यों और उनके समक्ष आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। महिला समूहों ने अपने अनुभव साझा करने के साथ ही कई सुझाव भी दिए। अधिकांश ने व्यवसाय बढ़ाने के मद्देनजर उन्नत मशीनें उपलब्ध कराने, उत्पादों के विपणन की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगें रखीं।

इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह अल्मोड़ा की माया देवी, बागेश्वर की आशा देवी, जोशीमठ की नर्मदा देवी, डोईवाला की रीना रावत, बहादराबाद की पूनम शर्मा, नैनीताल की मुमताज, पौड़ी की बबीता, ऊखीमठ की सरिता देवी, टिहरी की नीलम देवी, खटीमा की शिक्षा देवी, चिन्यालीसौड़ की रीना रमोला, पिथौरागढ़ की राखी बृजवाल व विमला देवी ने अपने-अपने समूहों और उत्पादों के बारे में जानकारी दी।

समूहों की सफलता पर आधारित पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की कहानियों पर आधारित ग्राम्य विकास विभाग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले के चयनित समूहों को सम्मानित किया।

केंद्र सरकार से पुरस्कृत गौरा स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये की राशि का चेक, प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंहनगर जिले की नारी शक्ति क्लस्टर की चंद्रमणि दास को भी सम्मानित किया। बीती 12 अगस्त को प्रधानमंत्री ने चंद्रमणि से वर्चुअली बातचीत की थी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, कुंवर प्रणव चैंपियन, राजेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, आनंद बद्र्धन, सचिव एसए मुरुगेशन आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!