Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वास्थ्य और रोजगार पर जगाई उम्मीदें

उत्तराखंड का सुविधा सम्पन्न ज़िला बनने की ओर अग्रसर चम्पावत : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2022, बृहस्पतिवार, चंपावत। उत्तराखंड में विकास की दृष्टि से पिछ्ड़े चंपावत में उप चुनाव को लेकर गहमागहमी है। प्रचार प्रसार चल रहा है और भाजपा तथा कांग्रेस तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच मे है। रोजगार के साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा में जिन मुद्दों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने छुआ है अगर, धरातल पर उतरे तो चंपावत की गिनती प्रदेश के सुविधा संपन्न जिले के रूप में होगी। अन्य पर्वतीय जिलों की भांति चंपावत में भी स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्या है। ज़िला अस्पताल से सीएचसी 75 किलोमीटर दूर है। महिलाओं को सबसे अधिक स्वास्थ्य दिक्क़ते झेलनी पड़ती है। प्रसव पीड़ा से परेशान महिलाओं को दूरस्थ क्षेत्रों मे डोली के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया जाता हैं। वहीं अस्पतालों में डॉक्टर ओर पैरामेडिकल स्टॉफ का टोटा बना हुआ है। सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य वजह से गंभीर मरीजों के सामने निजी अस्पतालो का रुख करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। लेकिन सीएम की घोषणा से उम्मीद बढ़ी है। उसमें सयुंक्त चिकित्सालय टनकपुर में सर्जनो की तैनाती और सुविधाओं के विस्तार के साथ टनकपुर में बंद पड़े ट्रामा सेन्टर के दोबारा संचालन के अश्वासन से लोगों को राहत मिल सकती है। क्षेत्र के लोग इन मांगो को लम्बे समय से उठाते रहे हैं।

वहीं सलोनी जंगल मे सिडकुल खुलने से क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। आसपास के अन्य जिलों को भी रोजगार मिल सकेगा। रुर्द्पुर और सितारगंज के बाद चंपावत को औधोगिक क्षेत्र के रूप में पहचान मिल सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सभाआंे में साफ तौर पर कह चुके हैं कि उनके द्वारा जो भी अश्वासन क्षेत्र की जनता को दिए गये है उन पर गहन अध्ययन किया गया है। पूर्व में भी जो घोषणाए हुई उन पर अमल किया गया है और नतीजे दिख रहे हैं। सीएम के लिये सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ने के लिये चंपावत के विकास को आधार बताया। अगर, घोषणाओ पर अमल हुआ तो लोगों को स्वास्थ्य और रोजगार जैसी समस्याओं से काफी राहत मिल सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!