उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न पं० गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत पं० गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान हेतु पं० गोविंद बल्लभ पंत जी का अतुलनीय योगदान चिरस्मरणीय है।