Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रैली में किया प्रतिभाग 

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्य तीन गुना तेजी से बढ़ेंगे -मुख्यमंत्री

कांग्रेस पार्टी जनहित की योजनाओं का विरोध कर रही – मुख्यमंत्री

देहरादून/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह एवं गौचर से पार्टी प्रत्याशी अनिल नेगी के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश के साथ निकायों में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्य तीन गुना तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास को लगातार आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बद्रीनाथ के धाम में मास्टर प्लान का कार्य गतिमान है। बाबा केदारनाथ धाम का दिव्य और भव्य निर्माण कार्य हुआ है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर के लिए हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। आने वाले समय में इस क्षेत्र को छोटी हवाई सेवाओं से भी जोड़ने वाले हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल सेवा शुरू होने से महज 2 घंटे में कर्णप्रयाग से ऋषिकेश पहुंचा जा सकेगा। जल्द ही इसका कार्य पूर्ण होगा। प्रदेश में 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है जहां हेली एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य पूरा होने से क्षेत्र में समृद्धि आएगी और यहां विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

राज्य में विभिन्न औद्योगिक विकास और गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग तहसील के गांव को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भू धंसाव से प्रभावित 205 परिवारों को भी मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उनके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से यूसीसी विधेयक पारित करने वाला देश में पहला राज्य हमारा राज्य है। राज्य सरकार इसे जल्द लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की नीयत सही नहीं है। कांग्रेस के प्रत्याशी जीतने के बाद जनता से दूरी बना लेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहित की योजनाओं का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी, प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर दुखी है। उन्हें दुख है कि देश और राज्य में विकास हो रहा है, और देश में राम मंदिर बन गया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने का सबसे ज्यादा दुख कांग्रेस को है।

इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भोपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, प्रत्याशी गणेश शाह, अनिल नेगी  एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!