Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री धामी ने एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी ऑफ़ नेशनल इंडस्ट्रियल कोरिडोर डेवलपमेंट एण्ड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट की बैठक में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड में इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना हेतु उधमसिंह नगर के खुरपिया तहसील में सरकार द्वारा 1002 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गई है” : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2022, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से आयोजित एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी ऑफ़ नेशनल इंडस्ट्रियल कोरिडोर डेवलपमेंट एण्ड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ० सुमन बेरी एवं विभिन्न राज्यों के उद्योग मंत्री उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (आई.एम.सी.) की स्थापना हेतु उधमसिंह नगर जनपद के खुरपिया तहसील में सरकार द्वारा 1002 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गई है। अमृतसर-कलकत्ता इण्डस्ट्रियल कोरिडोर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड एवं पश्चिम बंगाल को जोड़ता है। उत्तराखण्ड इस कोरिडोर के प्रभाव क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हमारा पहले से ही इंडस्ट्रियल एरिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संकल्पना के आधार पर इस विशाल कोरिडोर का विकास हो रहा है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि वर्ष 2003 में उन्होंने उत्तराखण्ड के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज दिया। यह विशेष पैकेज उत्तराखण्ड को 10 सालों तक मिला। उद्यामसिंह नगर में जहाँ आई.एम.सी. की स्थापना होनी है, उसके आस-पास बड़ा क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है। इस इंडस्ट्रियल एरिया को आई.एम.सी. की स्थापना के बाद काफी लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इण्डस्ट्रियल कोरिडोर योजना हेतु तकनीकि सहायता नेशनल इंडिस्ट्रियल कोरिडोर डेवलपमेंट एण्ड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (एन.आई.सी.डी.आई.टी) द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना हेतु डीपीआर एवं मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। नेशनल हाईवे 125 इसके निकट से गुजरता है। इस क्षेत्र में रोड की कनेक्टिविटी अच्छी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह क्षेत्र ऑटो मोबाईल का बड़ा हब है, अन्य बहुत सी इंडस्ट्रियां यहां पर कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया कि उधमसिंह नगर जनपद में जहां आई.एम.सी की स्थापना होनी है, उसी रास्ते में एक इंडस्ट्रियल एरिया सितारगंज में है, यदि सितारगंज से लालकुंआ, खटीमा को जोड़ने वाली लगभग 60 कि0मी0 रेल लाईन का विस्तार हो जाय तो यह सामरिक, भौगोलिक एवं औद्योगिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी।

इस अवसर पर सचिव उद्योग डॉ० पंकज कुमार पांडेय, आयुक्त एवं महानिदेशक उद्योग रणवीर सिंह चौहान उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!