Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने DREAMERS “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी” थीम पर आधारित स्वच्छता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं झाड़ू पकड़ देश को स्वच्छता का संदेश दिया : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2022, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सहस्त्रधारा रोड़ में DOON DEFENCE DREAMERS एवं नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित DREAMERS “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी” थीम पर आधारित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ सड़क पर स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया, एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी एवं देहरादून को स्वच्छ करने का कार्य समाज सेवा ,प्रकृति, पर्यावरण एवं श्रमदान का कार्य है। उन्होंने कहा हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रकृति द्वारा दिए गए संसाधन एवं सुंदरता आने वाले भविष्य के लिए भी बचे, इसके लिए आज हमें स्वच्छता का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता से ही पर्यटक में शहर के प्रति अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने देहरादून शहर को पूरी तरह क्लीन एवं ग्रीन रखने की बात कहते हुए स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही स्वच्छता संभव हो सकती है उन्होंने युवाओं से विशेष तौर पर स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं झाड़ू पकड़ देश को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा स्वच्छ भारत अभियान एक आंदोलन के रूप में पूरे भारत में उभरा, जिसके अंतर्गत तमाम योजनाओं का संचालन किया गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में 10 लाख नौकरी दिए जाने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमें उत्तराखंड राज्य को आने वाले समय में स्वच्छता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री धामी को चंपावत उप चुनाव में विजय हेतु शुभकामनायें देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में क्लीन दून ग्रीन दून पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहाँ देहरादून को सुंदर एवं स्वच्छ रखे जाने के कार्य में नगर निगम का मुख्यमंत्री धामी द्वारा हमेशा पूर्ण रूप से सहयोग किया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर-1 बनेगा।

इस दौरान विधायक खजान दास दून डिफेंस ड्रीमर्स के अध्यक्ष हरिओम चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!