Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में स्कूली बच्चों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा-2023’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

  • विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की दी शुभकामना।
  • तनाव मुक्ति एवं समय प्रबंधन से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है : मुख्यमंत्री।
  • राज्य के विभिन्न स्कूलों से कार्यक्रम में जुड़े जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2023, शुक्रवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से ‘परीक्षा पे चर्चा-2023’ कार्यक्रम में देश के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, भूपाल राम टम्टा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा के छठवें संस्कंरण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति, समय प्रबंधन, कार्य दक्षता बढ़ाने, जीवन में विभिन्न चुनौतियों को पार करने के लिए गुरू मंत्र दिये। प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर उनको जो प्रेरणा दी गई है, उनका अनुसरण करते हुए हमारे ये बच्चे भविष्य में देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हम आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुके हैं। आगामी 25 साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो, इसकी हमारे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में भी हम बेहतर कार्य कर ऊंचाइयों तक पहुँच सकते हैं। परमात्मा ने हमें जो स्वतंत्र अस्तित्व एवं व्यक्तिव दिया है, इसका हमें सही तरीके से उपयोग करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में स्कूली छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें आगामी परीक्षाओं की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरणा दी कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूरे मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि मेहनत ही जीवन में रंग लायेगी। इसके लिए अपने भीतर की ताकत जानना जरूरी है। जब हम किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिए तनाव लेने के बजाय, उन चुनौतियों को पार पाने के प्रयास करने चाहिए। यदि हमने जीवन में तनाव मुक्ति और समय प्रबंधन करना सीख लिया, तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं है।

प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा-2023’ कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न स्कूलों से वर्चुअल माध्यम से मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, मेयर, अन्य जनप्रतिनिधगण, स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं उनके अभिभावक जुड़े थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!