Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार,16 नवम्बर 2022, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न संगठन एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। राज्य के विकास किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हमारा प्रयास अपने कार्य दायित्वों को ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करके होंगे, तभी हम जन अपेक्षाओं का सम्मान करने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग प्रतिभाशाली, मेहनती एवं लगनशील होते है। इसी का प्रतिफल है कि देश के उच्च पदों पर आसीन है। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना एवं अद्धसैन्य बलों के माध्यम से देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। देवभूमि के साथ वीरभूमि की भी हमारी पहचान है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गरीबों और समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े जरूरतमंद लोगों को जो मदद पहुंचाई जा रही है, यह एक पुण्य कर्म है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक एवं रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के कारगिल शहीद जवानों के परिवारजनों, बी.एस.एफ. एवं एस.एस.बी. के जवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतनानन्द, विनय कण्डवाल मंडल अध्यक्ष डोईवाला, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट राजकुमार, मनोज नौटियाल, नगीना रानी, ओमप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!