Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर दोहराया, ‘उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2022, रविवार, नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर दोहराया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी। इसका ड्राफ्ट बनाने के लिए एक समिति का गठन किया जा रहा है। इसमें विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड पुलिस की ओर से प्रदेश में सत्यापन अभियान के तहत अब तक 61418 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 2424 व्यक्ति संदिग्ध पाए गए हैं।

नई दिल्ली में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता को लागू करने की बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के दौरान प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। परिणाम आने के बाद भी उन्होंने इस बात को दोहराया था।

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में सरकार ने समान नागरिक संहिता बनाने पर मुहर लगाई। इस दौरान कहा गया कि इस समिति में न्यायविदों, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य हितधारकों को शामिल किया जाएगा। यह समिति उत्तराखंड के लिये समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करेगी।

शासन ने इसके लिए गृह विभाग को नोडल विभाग नामित किया है। अब गृह विभाग इस समिति में शामिल होने वाले व्यक्तियों का चयन करेगी। समिति में शामिल किए जाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए इस समय कसरत भी चल रही है। वहीं, प्रदेश की संस्कृति एवं शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिये व्यापक स्तर पर नागरिकों के सत्यापन का अभियान भी चलाया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर बीते 10 वर्षों से उत्तराखंड में कार्यरत एवं निवास कर रहे और रेहड़ी, ठेली व किरायेदारों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अभियान 21 अप्रैल से शुरू किया गया था।

अभियान के तहत अब तक कुल 61418 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान प्रकाश में आए कुल 2424 संदिग्ध व्यक्तियों में से सात व्यक्तियों को गिरफ्तार और अन्य के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध पाए गए सभी व्यक्तियों का इतिहास खंगाला जा रहा है। सभी जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, सत्यापन अभियान के दौरान जो भी संदिग्ध पाया जाता है या फिर किसी पर शक होता है तो उसकी पूरी जानकारी हासिल की जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!