उत्तराखण्डदेहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात

दीपावली की शुभकामनायें दी
आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 11 नवम्बर 2023, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुँचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी।

