Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

मुख्यमंत्री धामी ने बौराड़ी में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2023, शनिवार, नई टिहरी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगर पालिका ऑडिटोरियम, बौराड़ी में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर एन.आर.एल.एम., पंचायतीराज, सहकारिता, सैनिक कल्याण, पर्यटन, कृषि मत्स्य, उद्यान, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं से जुड़े लोगों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया।

कार्यक्रम में :
➤ श्रीमती सविता भट्ट ने कहा कि उन्हें पंचायतीराज विभाग के माध्यम से उड़ीसा जाने का मौका मिला। उड़ीसा में बाल एवं महिला हितेषी पंचायत के रूप में उड़ीसा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त हुई। इस तरह के भ्रमण कार्यक्रमों से अन्य राज्यों में हो रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त होती है।

➤ मुन्ना सिंह पंवार ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा कृषकों को जो ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी जा रही है, इससे ग्रामीणों की आजीविका के संसाधन बढ़े हैं।

➤ मंगल सिंह नेगी ने कहा कि कोविड में लॉकडाउन के बाद उनकी नौकरी छूट गई थी। उन्होंने सीएम स्वरोजगार योजना के तहत ऑन लाईन फार्म भरकर 04 लाख रूपये का लोन लिया और पोल्ट्री फार्म खोला। इससे उनकी आजीविका में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजनाओं लोगों के लिए बरदान साबित हो रही है।

➤ भरत सिंह रावत ने कहा कि कोविड काल में नौकरी छूटने के बाद उन्होंने होम स्टे का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्होंने 08 लाख रूपये का लोन लिया। अभी वे अच्छे मुनाफे में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा होम स्टे के लिए चलाई गई योजना से उनके जीवन में आशा की नई किरण जगी है। उन्होंने सुझाव दिया कि जीएमवीएन की तर्ज पर होम स्टे के लिए भी बुकिंग का संचालन होगा, तो इससे इस क्षेत्र में कार्य करने वालों की आजीविका बढ़ेगी।

➤ सुशांत उनियाल ने कहा कि उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर मशरूम की फार्मिंग शुरू की, इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से 08 लाख रूपये की सब्सिडी मिली। आज वे अच्छा मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके गांव डडूर में सड़क नहीं पहुंची है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को इसका प्रस्ताव शासन में भेजने के निर्देश दिया।

➤ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ आम जन को पूरी तरह से मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक अवश्य करायें। राज्य सरकार द्वारा भी विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक जन कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुचाया जाए। इसके लिए विभागों द्वारा नियमित शिविर भी लगाये जाएं और संगोष्ठियां की जाए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिये कि जनपद में जिन विद्यालयों, उद्यानों, सड़कों आदि के नाम शहीदों के नाम पर रखने की माँग की जा रही है, यदि उनमें किसी को कोई आपत्ति नहीं हैं, तो ऐसे प्रस्ताव शासन को भेजे जायें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि काश्तकारों को सेलाकुई स्थित संगंध पौधा केन्द्र में भ्रमण भी कराया जाए, ताकि वे वहाँ की विभिन्न गतिविधयों को देख सकें। पर्यटन, कृषि, उद्यान के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनायें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान देना होगा। राज्य सरकार द्वारा लोगों की आजीविका में वृद्धि करने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में एप्पल एवं कीवी मिशन पर कार्य किया जा रहा है। राज्य में मिशन दालचीन एवं मिशन तिमरू भी शुरू किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह पंवार, शक्तिलाल शाह, विनोद कण्डारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा किरसाली, जिलाधिकारी डॉ० सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!