Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भारतीय युवा जनता मोर्चा के 3 दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2022, शुक्रवार, रायवाला/देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला में 5 से 7 अगस्त तक चलने वाले 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन वर्ग का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र होंगे जिसमे भाजपा सैद्धांतिक, वैचारिक एवं मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकरियाँ प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे।

उद्घघाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हमारी पार्टी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है उन्होंने कहा युवा मोर्चा पार्टी की प्राइमरी पाठशाला है जो हमने प्राइमरी स्कूल में पढ़ा होगा वो हमें जीवन भर याद होता है। उन्होंने कहा युवाओं का कोई भी कार्यक्रम होता तो में अपने आप को नही रोक सकता। मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों पर प्रकाश डाला और केंद्र सरकार की सर्व समाज का विकास करने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के कार्यकाल में जिस प्रकार से उन्होंने भारत के प्रत्येक व्यक्ति को मजबूत करने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है उससे प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र व तमाम उन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए जिससे कि आज भारत का मान देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हो रहा है। आज विश्व में कहीं भी कोई घटना घटती है तो विश्व भारत की ओर भरोसे की नजर से देखता है। आज पूरा विश्व भारत के सामने का गुणगान कर रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। राज्य में इस योजना के शुरू होने के बाद अब तक पांच लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा जब चुनाव हुआ था तो हमने उत्तराखंड की जनता के समक्ष कहा था सरकार आएगी तो हम नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करेगें तो प्रदेश की जनता ने हमें जीताकर इस कानून में मोहर लगाई और सबसे पहले नागरिक संहिता को कैबिनेट में लाये और जल्दी ही ये कानून का रूप ले लेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने सरकार की चलाई जा रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सबको काम करना होगा। जो काम करेगा वो ही आगे बढ़ेगा। अब शॉर्टकट रास्ते बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा से निकले लोग ही नेतृत्व कर रहे है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा की प्रशिक्षण शिविर में संगठन का विचार, उसका उद्भव और विकास, हमारी विचारधारा, देश की वर्तमान चुनौतियाँ एवं देश के नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत महा अभियान आदि विषयों को केंद्रित करते हुए, प्रशिक्षण शिविर के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से अपना राजनीतिक दृष्टिकोण सुदृढ़ बनाने व व्यक्तित्व विकास के साथ संगठन को सर्वोपरि मानकर इस कालखंड के दौरान राष्ट्र आराधना में जुटे दायित्ववान कार्यकर्ताओं को सौभाग्यशाली बताया। कुंदन लटवाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशिक्षण का कार्यकर्ताओं को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा और सभी एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा अब हमें प्रदेश एवं देश के विकास की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक ले जाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!