Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री धामी ने विधान सभा नैनीताल में किया लगभग 21997.75 लाख रूपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

कार्यक्रम स्थल फ्लैट्स मैदान पहुँचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अप्रैल 2023, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा नैनीताल में लगभग 21997.75 लाख रूपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

विधान सभा नैनीताल के विकास हेतु मुख्यमंत्री धामी ने 08 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 134 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पित हुई 06 पेयजल योजनाओं से 1374 परिवार लाभान्वित होंगे साथ ही शिलान्यास हुई 133 पेयजल योजनाओें से 16123 परिवार होंगे लाभान्वित।

कार्यक्रम स्थल फ्लैट्स मैदान पहुँचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नैनीताल के लिए 21997.75 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास की नीव रखी गई है, इन योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा तथा क्षेत्र को विकास की नई गति मिलेगी तथा यह योजनायें आने वाले समय में काफी लाभाकारी सिद्ध होंगी। श्री धामी ने नैनीताल पहुँचने पर मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री धामी ने विधान सभा नैनीताल में 1328.13 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसके अन्तर्गत कुमाटी ग्राम पेयजल योजना लागत 20.50 लाख रूपये, कफूडा पेयजल योजना लागत 46.65 लाख रूपये, भतरौज रिंची थापल पेयजल 286.11 लाख रूपये, अमतोली पेयजल योजना 20.65 रूपये लाख, बोहराकोट पेयजल योजना 21.59 लाख रूपये, बिनकोट चन्द्रकोट मोटर मार्ग स्टेज-1 एवं 2 लागत 853.33 लाख रूपये तथा सेनिटोरियम सिरोडी बाईपास मार्ग में एमआरएफ सेन्टर निर्माण लागत 50.00 लाख रूपये की कुल 08 योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 20669.62 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें देवीधुरा ग्राम पेयजल योजना लागत 73.79 लाख रूपये, गेठिया पेयजल 102.70 लाख रूपये, बढैत पेयजल 88.86 लाख रूपये, बसगाँव पम्पिंग योजना 1410.44 लाख रूपये, छडा सल्वा पेयजल 102.60 लाख रूपये, बगड पेयजल 835.75 लाख रूपये, कुनखेत पेयजल 75.15 लाख रूपये, सिमलखेत पेयजल योजना 29.39 लाख रूपये, डोला पेयजल 50.14 लाख रूपये, रियाड 92.72 लाख रूपये, रियाड तल्ला 23.27 लाख रूपये, अमगढी 63.60 लाख रूपये, घंघरेटी 141.51 लाख रूपये, रिखोली 187.10 लाख रूपये, भतरौज रिची 504.77 लाख रूपये, गरमपानी 102.41 लाख रूपये, डिग्थरी 30.55 लाख रूपये, जोशीखोला डाबरबाडी 92.78 लाख रूपये, बधानी ग्राम 49.92 लाख रूपये, डोटियाल गाँव 41.36 लाख रूपये, चड्मूला 69.07 लाख रूपये, ग्वाल बजून 13.71 लाख रूपये, घटगढ 43.73 लाख रूपये, सोन खमारी 16.56 लाख रूपये, अनरोड़ी 19.38 लाख रूपये, लिंग लगा मंगोली 8.92 लाख रूपये, जलालगांव 26.31 लाख रूपये, बोहरागांव 37.39 लाख रूपये, मोतीबाग 8.53 लाख रूपये, थपलिया गॉजा 28.61 लाख रूपये, रौखड़ 56.00 लाख रूपये, भेवा 69.77 लाख रूपये, बजून 59.79 लाख रूपये, कलगांव 92.06 लाख रूपये, भर्गोमैन्ट 64.93 लाख रूपये, भल्यूटी 71.24 लाख रूपये, लाईसिला 85.72 लाख रूपये, बेल 118.52 लाख रूपये, ज्योलीकोट 155.69 लाख रूपये, ज्योली 172.12 लाख रूपये, गहलना 156.08 लाख रूपये, थापला 158.43 लाख रूपये, मंगोली 261.39 लाख रूपये, खुर्पाताल 351.62 लाख रूपये, भवानीपुर 364.23 लाख रूपये, नगारीगांव ल्वेशाल 498.60 लाख रूपये, मेहरागांव 489.54 लाख रूपये, बेलुवाखान 496.47 लाख रूपये, भराड़ी डोटियालगांव 24.09 लाख रूपये, बूंगा 48.74 लाख रूपये, जशियाधूना 43.58 लाख रूपये, बासोट चकपवास 24.09 लाख रूपये, हरचनोली 44.06 लाख रूपये, शेरबाड़ी 26.38 लाख रूपये, घिरोली 41.32 लाख रूपये, सेठी मझगांव 32.70 लाख रूपये, रौलियागांव 27.58 लाख रूपये, आटाखास 46.21 लाख रूपये, सिमराड़ 60.91 लाख रूपये, यसेनली 75.77 लाख रूपये, तड़ी 59.31 लाख रूपये, सेठी भण्डार एंव सेठी बेलगांव 91.56 लाख रूपये, सकदीना 72.76 लाख रूपये, तिवाडीगांव 54.68 लाख रूपये, टंगुणा बड़ा 61.48 लाख रूपये, सेठी धारकोट 91.62 लाख रूपये, भवालीगांव 101.74 लाख रूपये, खलाड़ 128.25 लाख रूपये, जाख 128.36 लाख रूपये, पांगकटारा 113.38 लाख रूपये, धनियाकोट 101.20 लाख रूपये, बसगांव 102.39 लाख रूपये, तल्ला गांव 190.76 लाख रूपये, बादरकोट तल्ला 194.13 लाख रूपये, सोनगॉव लग्गा चक 168.27 लाख रूपये, लोहाली 129.24 लाख रूपये, हरिनगर खलाड़ा 197.95 लाख रूपये, घूना 188.71 लाख रूपये, ओड़ाबाकोट 160.80 लाख रूपये, सिरोड़ी 188.71 लाख रूपये, सिमलखा 165.77 लाख रूपये, सूखा 186.05 लाख रूपये, हरतपा 221.55 लाख रूपये, तल्ला निगलाट 221.55 लाख रूपये, उल्गौर 233.53 लाख, बजेड़ी एंव पालड़ी 309.84 लाख, मल्लाकोट 282.00 लाख, घिरोली पाली 484.87 लाख, काण्डा 435.90 लाख, अमेल 468.92 लाख, पाडली 228.82 लाख रूपये, घोड़िया हल्सो 295.88 लाख रूपये, जिनोली 206.20 लाख रूपये, दाडिमा 203.24 लाख रूपये, छड़ा खैरना 362.78 लाख रूपये, हरिनगर हरतोला 329.77 लाख रूपये, सिल्टोना एवं सीम 445.04 लाख रूपये, थुवा ब्लाक 496.49 लाख रूपये, बैरोली 38.84 लाख रूपये, चैतुली 19.18 लाख, टिकुरा 36.13 लाख, सैलकुली 30.09 लाख, तल्ली सिनोली 48.14 लाख, निगराड़ डूमगांव 43.54 लाख, गाजा 17.02 लाख, धारा पातागुली 19.23 लाख रूपये, गंगरकोट 98.05 लाख रूपये, कूलागाड़ 60.44 लाख रूपये, सिमराड़ 75.25 लाख रूपये, गौड़ा 98.78 लाख रूपये, गैराड़ी लटवाल 90.23 लाख, जौरासी 175.18 लाख, चापड़ 129.73 लाख, गंगरकोट 140.76 लाख, मौना 164.68 लाख, सुयालगाढ़ 206.55 लाख, कूल 246.93 लाख रूपये, कूल चोपड़ा 332.93 लाख रूपये, गंगोरी मनरसा 232.18 लाख रूपये, डुंगरू मुंगरू 209.30 लाख रूपये, कमोली 202.91 लाख रूपये, पाण्डे गांव 72.35 लाख रूपये, फतेहपुर 46.57 लाख, स्यात 85.65 लाख रूपये, तलिया 74.46 लाख रूपये, डोन 65.27 लाख रूपये, परैवा 55.65 लाख रूपये, पातली 24.03 लाख रूपये, गौरीयादेव 27.37 लाख रूपये, हरिनगर बधूरा 43.00 लाख रूपये, बासी 198.97 लाख रूपये, ओखलढूगा 139.97 लाख रूपये एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बर्धो का भवन निर्माण लागत 118.77 लाख रूपये की कुल 134 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कैची धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा की साथ ही तल्ला रामगढ से क्वारब तक टूलेन सडक मार्ग निर्माण, विकास खण्ड भीमताल देवीधुरा-जमीरा-ज्सूडा- मोटर मार्ग निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग में ग्राम पंगूठ से गढचोली तक मोटर मार्ग निर्माण, विकास खण्ड बेतालघाट में रेवली 3.5 किमी० मोटर मार्ग निर्माण, भवाली पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य, नैनीताल में श्मशान घाट तक सडक निर्माण, नैनीताल शहर मे 50 वर्ष पुरानी सीवर लाईन को बदला जायेगा की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जल्द ही इन योजनायों को धरातल पर उतरा जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को विकास हेतु 9 वर्ष में 1.50 लाख करोड़ रूपये की धनराशि की योजनाओं पर कार्य किया गया। उन्होंने कहा हमारी सरकार का प्रयास है रोजगार के अवसर पैदा कर पलायन को रोकने के विजन पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा 813 करोड़ रूपये की धनराशि उद्यान, बागवानी हेतु किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दिया गया है, आने वाले वर्ष में उत्तराखण्ड मे 50 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा, मातृशक्ति व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में मातृशक्ति का सशक्तीकरण हो रहा है, मातृशक्ति के लोकल उत्पादों को देश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जिससे हमारी मातृशक्ति की आर्थिकी के साथ ही देश व दुनिया में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे नकल विरोधी कानून बनने के पश्चात चार परीक्षायें आयोजित की गई इन परीक्षाओं में 4.5 लाख युवाओं ने परीक्षा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता के आधार पर परीक्षा हो रही है योग्य परीक्षार्थी को प्रतिभा के आधार पर सलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून हमारी सरकार ने बनाया है इसे देश के अन्य राज्य की मॉडल के रूप मे लागू कर रहे है। उन्होंने कहा अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत माताओं एव बहनों को 3 गैस सिलिंडर नि:शुल्क दिये जा रहे है प्रदेश में अब तक 1 लाख 76 हजार लोगों को इस योजना से लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार समान नागरिक संहिता बिल की दिशा में कार्य कर रही है जल्द ही इसे लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा लैंड जेहाद को लेकर कठोर कानून लेकर आ रहे हैं तथा जबरन धार्मान्तरण को लेकर भी कडा कानून लेकर आये है साथ ही सरकार द्वारा राज्य आन्दोलकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी विकास परक योजनायें चलाई जा रही है उसमें हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य ने सभी का स्वागत करते हुये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारियाँ दी।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, रामसिंह कैडा, दीवान सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आनन्द सिह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह, मोहन नेगी, नवीन भटट, रंजन बर्गली, आशुतोष उपाध्याय, पंकज उप्रेती, रोहित भाटिया, सलमान जाफरी, कविता गंगोला, हिमांशु वर्मा, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, गोपाल रावत, मोहित रौतेला, नितिन कार्की, विकास भगत, अरिवन्द पडियार, के साथ ही आयुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, निदेशक केएमवीएम विनीत तोमर, महाप्रबन्धक केएमवीएम एपी बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, महानिदेशक एटीआई बीपी पाण्डे, निदेशक प्रकाश आर्य के साथ ही पदाधिकारी, गणमान्य व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!