Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने आइआइपी निदेशक डा. अंजन से अपेक्षा की वह प्रदेश के 10 सीमांत विकासखंडों को गोद लेने पर विचार करें

भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आइआइपी) के 63वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में संस्थान के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आइआइपी जैसा संस्थान प्रदेश में होना गौरव की बात है। उन्होंने आइआइपी निदेशक डा. अंजन रे से अपेक्षा की कि वह प्रदेश के 10 सीमांत विकासखंडों को गोद लेने पर विचार करें।

स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान भी संस्थान ने प्रदेश को सहयोग किया। कोरोना के सैंपल की जांच के लिए लैब की स्थापना के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व अल्मोड़ा में आठ आक्सीजन प्लांट आइआइपी की ओर से लगाए गए। अगर आइआइपी सरकार का आग्रह स्वीकार करे तो सीमांत क्षेत्रों के 10 विकासखंडों को गोद लेने से वहां ढांचागत विकास को बेहतर बनाया जा सकता है

मुख्यमंत्री ने बायोफ्यूल से हवाई जहाज के लिए ईंधन बनाने, वेस्ट कुकिंग आयल और प्लास्टिक से डीजल बनाने आदि तकनीक विकसित करने पर संस्थान की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने संस्थान की ओर से विकसित विभिन्न तकनीक का अवलोकन किया और उन्हें मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में आइओसीएल के निदेशक (अनुसंधान एवं विकास) डा. एसएसवी रामकुमार, पूर्णिमा अरोड़ा, दुर्गेश पंत, सोमेश्वर पांडे आदि उपस्थित रहे।

ड्राई आइस मेकर से डीएनए व वैक्सीन को रखें सुरक्षित

डीएनए सैंपल को सुरक्षित रखने और सुरक्षित ढंग से एक से दूसरी जगह ले जाने के लिए कोल्डचेन को बरकरार रखना जरूरी होता है। तापमान -70 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होना चाहिए। इसी तरह वैक्सीन और कोरोना जैसे सैंपल के लिए भी निम्न तापमान की जरूरत होती है। इस काम को आसान बनाने के लिए आइआइपी ने ड्राई आइस मेकर तैयार किया है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डा. देबाशीष घोष ने बताया कि ड्राई आइस मेकर से आइस ब्रिक तैयार की जाती हैं। इन ब्रिक को किसी भी बाक्स और स्टोर रूम में जरूरत के मुताबिक रखकर तापमान कम किया जा सकता है। एक ब्रिक 24 घंटे तक ठोस अवस्था में रह सकती है। ड्राई आइस मेकर को काम करने के लिए सिर्फ एक सालिडिफाइड कार्बन डाईआक्साइड के सिलिंडर की जरूरत पड़ती है। इसके माध्यम से यह कार्बन डाईआक्साइड की मदद से आइस ब्रिक तैयार कर देता है। ड्राई आइस मेकर की कीमत महज चार हजार रुपये है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!