Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० संजय जैन ने डेंगू और चिकनगुनिया बुखार के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारी

‘डेंगू/चिकिनगुनिया की रोकथाम, सबकी जिम्मेदारी, सबकी भागीदारी’ : मुख्य चिकित्साधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 मई 2023, देहरादून। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० संजय जैन ने अवगत कराया है कि डेंगू/चिकनगुनिया बुखार मादा एडीज इंजिप्टलाईन मच्छर के काटने से फैलता है। उन्होंने डेंगू/चिकनगुनिया के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक तेज सिर दर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आँखों के पीछे दर्द होना, जो कि आँखों को घुमाने से बढ़ता है। जी मिचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुँह, मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकते उभरना डेंगू के लक्षण है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि ‘डेंगू/चिकिनगुनिया की रोकथाम, सबकी जिम्मेदारी, सबकी भागीदारी’ है। जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू/चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर रूके हुए साफ पानी में पनपता है। डेंगू/चिकनगुनिया से बचने हेतु अपने घर में या आसपास जैसे कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों व पशुओं के पीने के पानी बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन टायर, डिस्पोजल बर्तन, गिलास, इत्यादि में पनी जमा न होने दें तथा सफराई रखें। पानी से भरे हुए बर्तनों व टकियों आदि को ढक कर रखें, प्रत्येक सप्ताह कूलर को खाली करके सुखा कर ही उपयोग में लाए।

डेंगू मच्छर दिन के समय काटता है, ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह ढकें। मच्छर रोधी क्रीम, क्वाईल, रिपेलेन्ट आदि का यथासंभव उपयोग करें।

डेंगू/ चिकनगुनिया के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामोल ले सकते हैं। एस्प्रीन या ब्रुफेन का इस्तेमाल अपने आप न करें। डाॅक्टर की सलाह लें। डेंगू/चिकनगुनिया के हर रोगी को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं पड़ती।

सम्बंधित जानकारी, अवश्य पढ़िए

https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/ https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure/ https://akashgyanvatika.com/a-two-day-workshop-was-organized-on-the-subject-of-dengue-chikungunya-management-at-the-divisional-health-and-training-center-chandanagar-dehradun/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!