Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

देश भर के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बीएलओ ई-पत्रिका का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून/नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने देश भर के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में बीएलओ ई-पत्रिका का लोकार्पण किया। गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के बीएलओ प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के बीएलओ सम्बन्धित राज्यों के मुख्य निर्वाचन कार्यालय से वर्चुवली जुड़े थे। पत्रिका लॉच के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीएलओ वर्चुअली माध्यम से जुड़े थे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किये।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीएलओ ई-पत्रिका का लक्ष्य निर्वाचक नामावली को और बेहतर करने तथा मतदाता जागरूकता को फैलाने के लिये बूथ लेवल आफिसरों द्वारा किये जा रहे व्यापक प्रयासों की जानकारी उपलब्ध कराना है। पत्रिका संवाद के टू वे कम्युनिकेशन के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया एक बहुत बड़ा उद्यम है, जिसका पूरी दुनिया ध्यान से अवलोकन करती है। बूथ लेवल आफिसरों द्वारा मतदाता पंजीकरण को सहज करने, निर्वाचक नामावली का अद्यतनीकरण करने के लिये घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने और मतदान के दिन सहायता पहुंचाने के अति महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया जाता है।

ई-पत्रिका के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही आधुनिक काल की प्रौद्योगिकी एवं देश भर में स्वीप के कार्यकलापों की जानकारी बूथ लेवल अधिकारियों को प्राप्त होगी। पत्रिका में उपलब्ध जानकारियां सभी बूथ लेवल आफिसरों को प्रेरणा देने का भी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटजन, ट्रांसजेंडर्स एवं पीडब्यूडी पर्संस के साथ बेहतर समन्वय एवं व्यवहार करने पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक सशक्त एवं समावेशी लोकतंत्र का निर्माण करने में बूथ स्तर पर कार्यरत सभी कार्मिकों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। यह पत्रिका उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में मददगार रहेगी।

निर्वाचन आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीएलओ पत्रिका बूथ लेवल आफिसर भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचकों के बीच एक सेतु की भांति कार्य करेगा। ई-पत्रिका के माध्यम से बीएलओ द्वारा किये गये कार्यों को प्रस्तुत कर जमीन से जुड़ उनके अनुभवों को भी सामने लायेगी। उन्होंने कहा कि हर दो महीने में प्रसारित पत्रिका में उपलब्ध लिंक से सक्सेज स्टोरी को देखा और सुना भी जा सकेगा। यह एक प्लेटफार्म की भांति कार्य करेगा जिससे फीडबेक भी दिया जा सकेगा। बीएलओ ई-पत्रिका आयोग की बेवसाईट http://www.eci.gov.in तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड की वेबसाईट http://www.ceo.uk.gov के साथ-साथ गरूड़ा एप एवं ero Net पर भी समस्त बीएलओ के लिए उपलब्ध है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. रविशंकर ने इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये बूथ लेवल आफिसरों से वार्ता करते हुए कहा कि ई पत्रिका बीएलओ को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का कार्य करेगी, जिसके माध्यम से बूथ लेवल अधिकारी अपने अनुभवों एवं सक्सेज स्टोरी को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा सकेंगे। कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये बूथ लेवल आफिसर उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!