Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम : अतिथि गृह ऐनेक्सी पन्तनगर परिसर में पौधारोपण कर ‘चेयर्स फाॅर इण्डिया’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

  • खिलाड़ियो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी

मुख्यमंत्री ने कनकपुर में शहीद अमर देव बहादुर समृति द्वार का लोकार्पण किया व राजकीय इण्टर काॅलेज, कनकपुर का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, किच्छा/सितारगंज/नानकमत्ता। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भ्रमण कार्यक्रम के दुसरे दिन तय कार्यक्रम के अनुसार अतिथि गृह ऐनेक्सी पन्तनगर परिसर में पौधारोपण कर चेयर्स फाॅर इण्डिया कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व साईकिल चला कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने खिलाड़ियो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। तदोपरान्त पं० गोविन्द वल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने पन्तनगर से स्वागत रथ पर सवार होकर नगला में स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर मा० मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कनकपुर में शहीद अमर देव बहादुर समृति द्वार का लोकार्पण किया व राजकीय इण्टर काॅलेज, कनकपुर का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता शेर बहादुर, माता लक्ष्मी देवी को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने स्वागत रथ से आगे बढ़ते हुए नारायणपुर तिराहा पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया। इसी क्रम में लालपुर होते हुए किच्छा पहुँचकर आदित्य चौक पर सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण व बण्डिया (खुर्पिया फार्म) किच्छा में बस अड्डे के निर्माण का शिलान्यास किया।

तदोपरान्त मुख्यमंत्री का स्वागत रथ सितारगंज-नानकमत्ता के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व आम जन में भारी उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं, गुलाल आदि से भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री नानकमत्ता डेरा साहिब पहुँचे, जहां डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह द्वारा उनका मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात गुरूद्वारा साहिब में उन्होने माथा टेक कर प्रदेश के अमन चैन व खुशहाली की कामना की। जहाँ गुरूद्वारा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को सरोपा व समृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री यतिश्वरानन्द, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, डॉ० प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सचिव मुख्यमंत्री शैलैश बगोली, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तराखण्ड ओलम्पिक खेल के सचिव डाॅ० डीके सिंह सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!