Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेशस्वास्थ

चारधाम यात्रियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें, सरकार जल्दी ही बनाने जा रही है त्रिस्तरीय संरचना

यात्रा के संबंध में पूर्ण रूप से सहयोग के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ : डॉ० धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 मार्च 2023, सोमवार, नई दिल्ली/देहरादून। सोमवार, 06 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार जल्दी ही देश भर से उत्तराखंड में चाम धाम यात्र पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य सहायता और आपातकालीन प्रबंधन के लिए बुनियादी ढाँचा तैयार करने जा रही है। तीन स्तरीय संरचना की मदद से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि चिकित्सा की दृष्टि से तीर्थयात्रियों को उनकी यात्र के दौरान स्वास्थ्य सहायता मिल सके।

सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत से मुलाकात के बाद यह बात कही। इस दौरान डॉ० रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को कठिन मार्ग के साथ, तीर्थयात्रियों के सामने आने वाली स्वास्थ्य चुनौतियों और पिछले कुछ महीनों में स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों, जैसे स्ट्रोक आदि के कारण होने वाली तीर्थयात्रियों की मौत की जानकारी दी।

आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य आपातकालीन बुनियादी ढाँचा प्रदान किया जाएगा : डॉ० मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० मांडविया ने भारत सरकार से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य आपातकालीन बुनियादी ढाँचा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रिम एंबुलेंस और स्ट्रोक वैन के एक मजबूत नेटवर्क की योजना यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि स्ट्रोक प्रबंधन और उपचार स्वास्थ्य सुविधा के रास्ते में शुरु हो सके। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस यात्र मार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर तैनात रहेंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश भर के मेडिकल कॉलेजों के पीजी छात्रों को मजबूत हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के हिस्से के रुप में तैनात करने का प्रस्ताव है, जो पहले उत्तरदाताओं के रुप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अनुभव पीजी छात्रों के लिए एक कौशल और क्षमता निर्माण अभ्यास के रुप में भी काम करेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यात्र के ऊँचे इलाकों में आपातकालीन दवायें मुहैया कराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

AIIMS ऋषिकेश ने दवाइयाँ देने और लेने के लिए शुरु की गयी है ड्रोन सेवा

विदित रहे कि हाल ही में पूर्वोत्तर क्षेत्र में कोविड-19 टीकों के परिवहन के लिए ड्रोन का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया है। गढ़वाल हिमालय में
चारधाम ‘केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री’ 10,000 फुट से ऊपर स्थित हैं। हाल ही में AIIMS ऋषिकेश ने दवाइयाँ देने और लेने के लिए ड्रोन सेवा शुरु की है। साथ ही एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों के साथ एक मजबूत रेफरल बैकएंड सिस्टम विकसित किया जा रहा है जो विशेषज्ञ देखभाल के लिए तृतीयक नोड के रुप में काम कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!