Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंविदेश

अफगानिस्‍तान में अमेरिका का सैन्‍य मिशन पूरी तरह समाप्‍त

  • राजनयिक मिशन की होगी शुरुआत 

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, वाशिंगटन। अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सैन्‍य वापसी के साथ एक अध्‍याय का अंत हो गया। इसके साथ ही एक नये अध्‍याय की शुरुआत भी हुई है। अफगानिस्‍तान में अमेरिका का सैन्‍य मिशन पूरी तरह समाप्‍त हो गया है और राजनयिक मिशन की शुरुआत होगी।

उधर, तालिबान के समक्ष अपनी वैधता को हासिल करने की बड़ी चुनौती होगी। यह इस पर निर्भर होगा कि तालिबान अपने नागर‍िकों के प्रति कितना प्रतिबद्ध है। वह अपने दायित्‍वों को कितना पूरा करते हैं। इस मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने कहा कि अफगानिस्‍तान से अमेरिका की पूर्ण वापसी के बाद वहां से लोगों को निकालना अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने इसे बड़े पैमाने पर  एक सैन्य, राजनयिक और मानवीय अभियान बताया।

नागरिकों में भय और असमंजस का वातावरण 

प्रो. हर्ष पंत ने कहा कि वर्षों युद्ध के बाद अफगानिस्‍तान एक अनिश्चितता के दौर में है। नागरिकों में इस बात का भय और असमंजस बना हुआ है कि अब आगे क्‍या होगा। उन्‍होंने कहा – हालांकि, तालिबान एक बेहतर शासन का आश्‍वासन दे चुका है, लेकिन उसके पूर्व के शासन को देखते हुए लोगों में भय जरूर व्‍याप्‍त होगा। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्‍तान से हजारों अफगानों के लिए आने वाले दिनों में अनिश्चिता का दौर है।

अफगानिस्‍तान में रहने वाले 3.80 करोड़ अफगानों के लिए तालिबान किस तरह का शासन लागू करेंगे। इसे लेकर भी संदेह और शंका है। उन्‍हें यह भय है कि क्या वे उन कठोर नियमों और दंडों को वापस लाएंगे, जो बीते शासन के दौरान उनकी पहचान बन गए थे।

अफगानिस्‍तान के ग्रामीण इलाकों में बढ़ी चिंता

यह चिंता अफगानिस्‍तान के ग्रामीण इलाकों में है। तालिबान पहले से कहीं अधिक खतरनाक हो सकता है। अमेरिकी सैन्‍य शासन में अफगानिस्‍तान की लड़कियों को थोड़ी सी आजादी मिली थी, क्योंकि पश्चिमी गठबंधन सेना ने यहां शिक्षा को प्रोत्साहित किया था। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्‍या अब उन लड़कियों का उस तरह की आाजादी हासिल होगी। अमेरिका के लिए भले ही उसका सबसे लंबा युद्ध समाप्‍त हो गया हो, लेकिन निश्चित तौर पर अफगानों की जंग जारी है।

अफगानिस्‍तान से अमेरिका की पूर्ण वापसी का काम पूरा

अमेरिका के आखिरी सैन्‍य विमान के उड़ान के साथ अफगानिस्‍तान से अमेरिका की पूर्ण वापसी का काम पूरा हो गया। अमेरिका का अंतिम सी-17 विमान मंगलवार आधी रात के तुरंत बाद ही अमेरिकी राजदूत के साथ काबुल से रवाना हो गए।

अफगानिस्‍तान में 20 साल तक चले सैन्य मिशन का इसी के साथ अंत भी हो गया। अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक तस्वीर जारी की है। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्‍तान छोड़ने वाले ये आखिरी अमेरिकी सैनिक हैं। अफगानिस्‍तान से जैसे ही अमेरिका का अंतिम विमान रवाना हुआ काबुल एयरपोर्ट और काबुल की सड़कों पर तालिबान ने गोलियां दागकर जश्न मनाया।

लगभग सवा लाख नागरिकों को अफगानिस्‍तान से बाहर निकाला

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के गठबंधन ने कुल मिलाकर लगभग सवा लाख नागरिकों को अफगानिस्‍तान से बाहर निकाला है। इस तरह रोज करीब सात हजार नागर‍िकों को बाहर निकाला गया।

ब्लिंकन ने कहा है कि सभी अमेरिकी प्रतिनिधि काबुल छोड़ चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका अब दोहा में अफगानिस्‍तान के लिए एक राजनयिक कार्यालय स्थापित करेगा। यह कार्यालय अफगानिस्‍तान छोड़ने के इच्छुक अमेरिकियों और अमेरिकी पासपोर्ट धारक अफगान नागरिकों को अफगान छोड़ने में मदद करने के प्रयास को जारी रखेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!