Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मौसम में बदलाव,कभी बादल तो कभी धूप

कभी बादल, कभी धूप। इस तरह ही उत्तराखंड के मौसम में बदलाव हो रहा है। धूल से जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, वहीं, दिन में धूप से मैदानी क्षेत्र में तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है।

गुरुवार की सुबह दून में कुछ देर धुंध रहने के बाद धूप निकल गई। वहीं, गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में भी सुबह से ही धूप रही। कुमाऊं में कहीं धुंघ, कहीं धूप तो कहीं कोहरा रहा। मौसम में बदलाव के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी कुछ कम हो गई है।

दून समेत मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इससे ठंड कम महसूस हो रही है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसी तरह हरिद्वार के न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.3 जबकि ऊधम सिंह नगर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आसमान में धुंध छाये रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। अगले दो से तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।

धूल से बढ़ रही परेशानी 

वायुमंडल में धूल के कण स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक हैं। ये सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार धूल के कण दमा, अस्थमा और एलर्जी जैसी कई बीमारियों का कारण बनते हैं। यह उन लोगों के लिए और खतरनाक हैं, जो पहले से ही इन बीमारियों से पीड़ित हैं। उनके लिए यह जानलेवा साबित हो सकते हैं।

दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल के श्वास रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेताभ पुरोहित के अनुसार हवा में धूल के कण श्वास रोगियों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। धूल के कण हवा के रास्ते सांस की नली में पहुंचते हैं, जिससे गला चोक हो जाता है।

इससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने बताया कि श्वास रोग विभाग में जहां आमतौर पर 60-70 मरीज रोजाना पहुंचते हैं। पिछले दो दिन में यह संख्या बढ़ी है। यह संख्या 105-110 के करीब पहुंच गई है।

इधर, गांधी शताब्दी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण पंवार बताते हैं कि बच्चों और बुजुर्गों का इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता, जिसके चलते दोनों ही जहरीली हवा और मौसमी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।

दमा के मरीजों को इस धूल भरे मौसम में खास ध्यान रखने की जरूरत है। दिल के मरीजों की दिक्कतें भी ऐसे दूषित हवा के चलते बढ़ जाती है। अगर किसी को धूल से एलर्जी है, तो वह भूलकर भी घर से बाहर ना निकलें। धूल के कण त्वचा, आंखें, गला, नाक और कान को भी प्रभावित हो सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल 

-बाहर निकलते वक्त मास्क का उपयोग करें।

-मास्क न हो तो मुंह पर कपड़ा भी लपेटकर रख सकते हैं।

-मोटरसाइकिल चालक हेलमेट जरूर लगाएं और कार चालक शीशा बंद रखें।

-आंख के इंफेक्शन से बचने के लिए चश्मा पहनें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!