Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कानपुर पहुँचने पर रूट प्लान में हुआ बदलाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2021, मंगलवार, कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कानपुर पहुंचने पर खराब मौसम से रूट प्लान में बदलाव हो गया। चकेरी एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर की बजाए प्रधानमंत्री को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर फ्लीट सड़क मार्ग से आइआइटी के लिए रवाना हुई।

प्रधानमंत्री को चकेरी एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरने के बाद हेलीकाप्टर से आइआइटी के लिए रवाना होना था।आइआइटी के दीक्षा समारोह में शामिल होकर भावी इंजीनियरों को संबोधित करेंगे। यहां से निकलकर वह कानपुर के बहुप्रतीक्षित सपने मेट्रो पर सफर करके आम जन को समर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर में निराला नगर मैदान से मेट्रो और मल्टीप्रोडेक्ट पाइप लाइन का लोकार्पण करेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से रू-ब-रू होंगे। यहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। कमिश्नरेट पुलिस ने वीवीआइपी की सुरक्षा का पूरा प्लान बनाकर तीनों कार्यक्रम स्थलों पर कड़े इंतजाम किए हैं।

आइआइटी कानपुर : भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान में दीक्षा समारोह का मंच तैयार है, यहां पर निदेशक अभय करींदकर समेत सभी शिक्षाविद् और छात्रों के अलावा प्रमुख सम्मानितजन पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का इंतजार हो रहा है, कुछ ही देर में उनका हेलीकाप्टर आइआइटी के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह सीधे दीक्षा समारोह में पहुंचेंगे और विशिष्ट हस्तियों को मानद उपाधि और पांच विद्यार्थियों को मेडल प्रदान करेंगे। ये तीन प्रसिद्ध हस्ती भौतिकी वैज्ञानिक प्रो. रोहिणी एम गोडबोले, इंफोसिस के सह संस्थापक सेनापथी क्रिस गोपालकृष्णन और शास्त्रीय गायक पद्मश्री पंडित अजय चक्रवर्ती हैं। आइआइटी प्रशासन की ओर से अतिथियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बायो-बबल तैयार किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे।

आइआइटी से मोतीझील तक यात्रा : आइआइटी के दीक्षा समोरह के बाद प्रधानमंत्री मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। कानपुर में दो साल में बनकर तैयार हुए मेट्रो को जनता को सौंपेंगे। वह मेट्रो ट्रेन के पहले यात्री बनकर आआइटी स्टेशन से गीतानगर स्टेशन और फिर वापस आइआइटी स्टेशन का सफर करेंगे। उनके आगमन पर आइआइटी से गीतानगर स्टेशन के बीच सभी स्टेशनों पर खास सजावट की गई है। वहीं उनकी यात्रा के दौरान जीटी रोड पर यातायात भी बंद रहेगा। वह मेट्रो में सफर के दौरान आसपास के शहर का विकास भी देख सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के पहले कानपुर मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने कार्यक्रम स्थल पर हवन-पूजन शुरू कर दिया है।

निराला नगर मैदान पर रैली : कानपुर के निराला नगर स्थित मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है। मेट्रो में सफर करने के बाद आइआइटी से हेलीकाप्टर में सवार होकर प्रधानमंत्री निराला नगर मैदान पहुंचेंगे। यहां पर हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे जनसभा के मंच पर जाएंगे। मंच पर स्वागत के बाद वह कानपुर को कानपुर में 12,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण की सौगात देंगे। इसमें कानपुर मेट्रो रेल का तोहफा देने के साथ भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की 1,524 करोड़ रुपये की 356 किमी लंबी मध्य प्रदेश के बीना से कानपुर के पनकी तक मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन का लोकार्पणक करेंगे। इसके साथ ही वह यहां पर 25 लाभार्थियों से संवाद करेंगे और सरकार के कामकाज के बारे में पूछेंगे। योजनाओं का लाभ लेने में कोई दिक्कत तो नहीं आई, यह भी जानेंगे। उनसे मिलने वाले लाभार्थियों की कोरोना संबंधी जांच भी कराई गई है। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!