Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

धरती की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक स्‍थापित कराया चंद्रयान-2 ने

Chandrayaan-2: इसरो ने चंद्रयान-2 को धरती की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक स्‍थापित कराया

नई दिल्‍ली,Chandrayaan-2 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation, ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को धरती की कक्षा में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसरो ने कहा है कि 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को धरती की कक्षा में स्‍थापित किया गया था। अब इसे सफलतापूर्वक पृथ्‍वी की दूसरी अगली कक्षा में दाखिल करा दिया गया है। वैज्ञानिकों ने प्रोपल्‍शन सिस्‍टम के जरिए 883 सेकेंड की फायरिंग करके यह सफलता 26 जुलाई को पाई।

इसरो (Indian Space Research Organization) ने ट्वीट कर बताया कि स्‍पेसक्रॉफ्ट की सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। अब चंद्रयान-2 की ऑर्बिट 251×54,829 किलोमीटर कर दी गई है। इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-2 को 29 जुलाई को तीसरी अगली कक्षा में धकेलेंगे। धीरे-धीरे यह धरती की कक्षाओं को पार करते हुए चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 20 अगस्‍त को यह चंद्रमा पर लैंड करेगा।

वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्‍होंने महज 57 सेकेंड की ऑनबोर्ड फायरिंग के जरिए चंद्रयान-2 धरती की पहली कक्षा में स्‍थापित करा दिया था। चंद्रयान-2 तीन खंडों से बना हुआ है। पहला ऑर्बिटर जिसमें 2,379 किलो वजनी पेलोड हैं। दूसरे खंड लैंडर का नाम विक्रम रखा गया है जिसमें 1,471 किलो वजनी पेलोड हैं। रोवर प्रज्ञान में 27 किलो वजनी दो पेलोड लगे हुए हैं। विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

इसरो के मुताबिक चांद पर ले जाने के लिए चंद्रयान-2 को चार ऑर्बिटल एलिवेशन से गुजारा जाएगा। इस प्रक्रिया में इसरो के वैज्ञानिक हर बार यान को अगली कक्षा में स्थापित करेंगे। यह प्रक्रिया छह अगस्‍त तक चलेगी यानी चंद्रयान-2 छह अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। 14 अगस्त को इसे चांद की कक्षा की ओर धकेल दिया जाएगा। इसके बाद 20 अगस्‍त को यह चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाएगा। इसरो वैज्ञानिकों की मानें तो लैंडर विक्रम सात सितंबर को चंद्रमा की सतर पर लैंड कर जाएगा।

बता दें कि 2008 में भारत ने चंद्रयान-1 भेजा था। यह ऑर्बिटर मिशन था, जिसने 10 महीने तक चांद की परिक्रमा करते हुए प्रयोगों को अंजाम दिया था। चांद पर पानी की खोज का श्रेय इसी अभियान को जाता है। चंद्रयान-2 इसी खोज को आगे बढ़ाते हुए वहां पानी और अन्य खनिजों के प्रमाण जुटाएगा। चंद्रयान-2 इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके लैंडर-रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव के जिस हिस्से पर उतरेंगे, अब तक वहां किसी देश का यान नहीं उतरा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!