Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की सम्भावना, हेमकुंड में जमी दो फीट बर्फ

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार से बर्फबारी और बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री की कमी आई है। हेमकुंड में दो फीट बर्फ जमी हुई है। रास्ता भी जगह-जगह बंद पड़ा हुआ है। वहीं, शुक्रवार को अभी फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। जगह-जगह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि गुरुवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवा ने सबको बेचैन करके रखा। प्रदेश में कुमाऊं का चम्पावत सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं चमोली जिले के जोशीमठ में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ के ज्यादातर शहरों में पारा पांच डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

हेमकुंड में दो फिट से अधिक बर्फ जमी हुई है। रास्ता भी अभी जगह-जगह बर्फ से बंद है। गुरूद्वारा हेमकुंड के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने कहा कि हेमकुंड में बर्फबारी का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि अभी हेमकुंड तक जाने का रास्त खुला है, लेकिन घांघरिया से चार किमी आगे से रास्ते में बर्फ जमी हुई है।

दून में भी सुबह से ही धूप और बादलों की आंख मिचौनी चलती रही। साथ ही हल्की हवाओं से मौसम और सर्द होने लगा है। देहरादून में दिन के समय ही ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दून समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिन में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस घट गया है। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आ सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!