Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला आज यानी 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। दोनों ही टीमें ग्रुप-ए की है और दोनों की नजरें मैच जीतकर अभियान का आगाज करने पर हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। हाल ही में इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से रौंदने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम भी भारत को रौंदने के लिए तैयार हैं।

खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। ग्रुप चरण में भारत को तीन मैच खेलने है और वो एक भी मैच गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकती है। भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है, ऐसे में उसका मनोबल भी बढ़ा हुआ होगा।

रोहित-कोहली को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि विराट कोहली, रोहित और यहां तक कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के पास अधिक समय नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली असफलताओं से मिले झटके का असर कम नहीं हुआ है। हालांकि कुछ अच्छे संकेत हैं। कप्तान रोहित ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक बनाया, जबकि गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज में क्रमश: 4-1 और 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

एक हार बदल सकती है समीकरण
चैंपियंस ट्रॉफी में हालांकि भारत के सामने चुनौती घरेलू सीरीज से काफी अलग है। ग्रुप ए में भारत के प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हाल ही में उसका सामना करने वाले इंग्लैंड की तुलना में कहीं अधिक प्रेरित नजर आ रहे हैं और एक हार भी लीग चरण के पूरे समीकरण को बदल सकती है। हालांकि भारत ने पिछले कुछ समय में 50 ओवर के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

आइए जानते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच से जुड़ी सारी जानकारियां…

मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 20 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला स्टार्स स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!