Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन नन्द लाल शर्मा ने शिमला में रखी वर्किंग हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉडल की आधारशिला

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज कंपनी के कारपोरेट मुख्यालय, शनान, शिमला के समीप निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क में 1.3 – किलोवाट जलविद्युत परियोजना के एक वर्किंग मॉडल की आधारशिला रखी। शिलान्यास समारोह में श्री एस. पी. बंसल, निदेशक सिवि और एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि यह हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉडल आमजन को हाइड्रो स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन की अवधारणा को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करेगा।एसजेवीएन इस जैव-विविधता पार्क का निर्माण 2.97 करोड़ रुपए की लागत से कर रहा है।  इस वर्किंग मॉडल के अतिरिक्‍त डाइवर्सिटी पार्क में एक चिल्ड्रन पार्क और एक फिटनेस पार्क भी होगा।  जैव-विविधता पार्क के पूरा होने पर इसे नगर निगम शिमला को सौंप दिया जाएगा।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन इस जैव विविधता पार्क को अपने कारपोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व पहल के तहत विकसित कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि एसजेवीएन हमेशा से समाज के कल्‍याणार्थ प्रतिबद्ध है तथा विश्‍व स्‍तरीय सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण कर लोगों को रिहायशी स्‍थानों में हरसंभव सुविधायें उपलब्‍ध करवाने के लिए कृतसंकल्‍प है।

सीएसआर गतिविधियाँ एसजेवीएन द्वारा एसजेवीएन फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से छह शीर्षों नामत: स्वास्थ्य और स्वच्छता, शिक्षा और कौशल विकास, सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण, सततशील विकास, स्थानीय संस्कृति और खेल को बढ़ावा देना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता के तहत संचालित की जा रही हैं।  अब तक एसजेवीएन फाउंडेशन ने इन शीर्षों के माध्‍यम से 330 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!