Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

सीडीओ टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार ने सुनी जनसमस्यायें, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया गया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 06 जून 2023, टिहरी। आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की अध्यक्षता में तहसील प्रतापनगर के खंड विकास कार्यालय सभागार कक्ष में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की 33 समस्या/शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को एक सप्ताह/पक्ष का समय देते हुए शीघ्र निस्तारित कर संबंधित पक्ष एवं कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

तहसील दिवस में ग्राम बनाली के दिलमोहन सिंह रावत द्वारा बनाली चोलंग पेयजल योजना के खस्ताहाल होने की शिकायत पर जल संस्थान को एक सप्ताह के भीतर समस्या का निस्तारण कर स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम भेलुन्ता के बल्ली लाल द्वारा भूस्खलन से प्रभावित परिवारों का अवशेष भुगतान करने की माँग पर एसडीएम प्रतापनगर को चार दिन के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम हलेय के उम्मेद सिंह द्वारा कास्तकारों की भूमि सुरक्षा हेतु चेकडैम व सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की गई, जिस पर सीडीओ ने कृषि अधिकारी व बीडीओ प्रतापनगर को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।

ग्राम बैसाड़ी के सुमेर सिंह रावत द्वारा ग्राम पंचायत बैसाड़ी में विकास कार्य कराये जाने की माँग पर वीडीओ को जन भावनाओं के आधार पर परीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायते दीनगांव के प्रधान नरेन्द्र सिंह कैन्तुरा एवं ग्रामवासियों की खेल मैदान बनाये जाने की मांग पर जिला युवा कल्याण अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। प्रतापनगर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधानों द्वारा लम्बगांव से प्रतापनगर बस सेवा शुरू करने की मांग की गयी, जिस पर एआरटीओ को जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके अलावा क्षेत्र की विभिन्न सड़क, विद्युत, पेयजल आदि से संबंधित समस्याएं/शिकायतें तहसील दिवस में दर्ज की गयी, जिस पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने तहसील दिवस मे पंजीकृत शिकायतों की सुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की सही जानकारी प्रचारित प्रसारित करें, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके और उन्हें इधर उधर भटकना न पड़े। कहा कि जो शिकायतें शासन स्तर पर लंबित हैं, उसके लिए शासन से पत्र व्यवहार किया जाए।

इस अवसर पर सीएमओ मनु जैन, एसडीएम प्रतापनगर प्रेम लाल, बीडीओ प्रतापनगर हुसैन, जिला शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौन्डियाल, डीएसओ अरूण वर्मा, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि डी.एम. गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला, मत्स्य अधिकारी गरिमा मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!