Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अप्रैल 2023, नई दिल्ली सीबीआई द्वारा दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बुलाने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। आतिशी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की प्रेस वार्ता के बाद अब खुद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

एजेंसियों के पास नहीं है और कोई काम : केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के सामने पेश होने से 23 घंटे पहले बुलाई प्रेसवार्ता। बता दें कि सीबीआई की मुख्यमंत्री से पूछताछ को इसलिए भी अधिक महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने इस पूछताछ के पीछे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई है। आज देश में सबसे बड़ी जांच एजेंसियां हैं, लेकिन वह आजकल शराब घोटाले की जांच करने में लगी हुई हैं। उनके पास देश में और कोई काम नहीं है।

अरुण पिल्लई सहित 5 लोगों को टार्चर कर झूठे बयान लिए गए हैं : केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया पर सबसे बड़ा आरोप है कि सिसोदिया ने 14 फोन तोड़ पर साक्ष्य नष्ट कर दिए, जबकि इसमें से चार फोन ईडी और एक फोन सीबीआई के पास हैं और नौ फोन अभी चल रहे हैं, जो सिसोदिया के पास नहीं कर्मचारियों के पास हैं। यह इनकी जांच है, अब इसे आप क्या कहेंगे। कोई चंदन रेड्डी हैं, मैं उन्हे जानता नहीं हैं, उसे ईडी ने इतना मारा है कि उसके कान के पर्दे फट गए। साथ ही अरुण पिल्लई सहित पांच लोगों को टार्चर कर झूठे बयान लिए गए हैं।

सीएम केजरीवाल ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

केजरीवाल ने आगे कहा कि, ‘फिर कहा गया है कि 100 करोड़ का घपला किया गया, कहा गया कि गोवा चुनाव में पैसा खर्च किए गए, जबकि हमने गोवा चुनाव में सभी पैसे चेक से दिए, जांच में कहीं कुछ नहीं निकला, इन्होंने सभी पर छापा डाल दिया। मैं कहता हूं कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो देश में कोई भी ईमानदार नहीं है जो देश का प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसके लिए भ्रष्टाचार मुद्दा नहीं हो सकता है। पहले हमारे नंबर तीन को जेल में डाला गया, फिर मेरे नंबर 2 को जेल में डाला दिया। अब हम तक पहुंच रहे हैं। यह क्यों हो रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने देश को उम्मीद दी है।’

केजरीवाल ने गिरफ्तार किए जाने की आशंका की बात पर कहा कि भाजपा वाले कल से कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे, अगर भाजपा ने सीबीआई को आदेश दे दिया है तो सीबीआई नकार कैसे सकती है।

सीएम केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के बाद ट्वीट कर बताया कि वह जांच एजेंसियों के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिख कर कहा- “हम झूठी गवाही देने और अदालतों में झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ उचित मामले दर्ज करेंगे।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!