Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

चारा घोटाला मामले में ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव को आज सीबीआइ कोर्ट सुनाएगी सजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून। सीबीआइ की व‍िशेष अदालत आज दोपहर 1:30 बजे डोरंडा कोषागार से अवैध न‍िकासी मामले में दोषी ठहराए गए ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव को सजा सुनाएगी। लालू यादव के अलावा चारा घोटाला के इस बड़े मामले में 37 अन्‍य दोष‍ियों को भी सजा सुनाई जाएगी।

इन दोषियों को सीबीआई के जज एस. के. शशि ने सजा सुनाएंगे। इससे पूर्व सभी दोषियों ने ऑनलाइन कोर्ट में हाजिरी लगाई। लालू प्रसाद यादव इस समय रांची र‍िम्‍स में इलाजरत हैं। यहां पर होटवार जेल प्रशासन की ओर से उन्‍हें एक लैपटाप उपलब्‍ध कराया गया है। इसी लैपटाप के सहारे लालू यादव ने अपनी सजा सुनेंगे।

लालू प्रसाद की ओर से उनके वकील प्रभात कुमार ने सजा सुनाए जाने से पहले अदालत में बहस की। उन्होंने कहा कि लालू यादव की उम्र 75 साल हो गई है। लालू को कुल 17 तरह की बीमारियां है। बीपी और शुगर का भी हवाला दिया। अदालत से उन्होंने कम से कम सजा देने की मांग की। उधर सीबीआई के वकील ने बहस करते हुए सभी दोषियों को अधिक से अधिक सजा देने की मांग की।

सीबीआई कोर्ट के जज एस.के. शशि ने सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी कर ली है। कई लोगों की ओर से कहा गया कि इस मामले में ट्रायल 26 साल तक चला है जो अपने आप में एक सजा है। वही बीमारी और उम्र के कारण लोगों पर अदालत रहम करते हुए कम से कम सजा सुनाए। लालू यादव की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल और प्रभात कुमार ने अदालत को बताया कि लालू की उम्र 75 साल हो गई है और उन्हें 17 तरह की बीमारियां हैं। बीपी और शुगर हमेशा बढ़ा रहता है। एक अन्य बीमारी है जिसके चलते उनका अंग सुना पड़ जाता है। इसलिए उन्हें कम से कम सजा दी जाए।

सीबीआई के अधिवक्ता बीएमपी सिंह की ओर से सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान कहा गया कि इस मामले में इतने आरोपी और गवाहों को पेश करने की वजह से ट्रायल में देरी हुई है लेकिन सबकी नजर इस बात को लेकर है कि इतने बड़े घोटाले में आखिर दोषियों को कितनी सजा मिलती है। इसलिए उनकी ओर से अदालत से आग्रह किया गया कि इस मामले में अधिकतम से अधिकतम सजा दी जाए।

विदित रहे कि 15 फरवरी को सीबीआइ अदालत ने इन सभी को चारा घोटला मामले में दोषी ठहराया था। 15 फरवरी को अदालत ने 35 अभ‍ियुक्‍तों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई थी। वहीं, 24 अभ‍ियुक्‍तों को कोर्ट ने बरी कर द‍िया था। शेष दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी।

यह विदित रहे कि मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के अन्य चार मामलों में सजा हो चुकी है। उनको देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में 3.5 साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं, दुमका कोषागार से अवैध राशि की निकासी मामले में उनको 5 साल की सजा हो चुकी है। इसी तरह चाईबासा कोषागार से निकासी के एक मामले में उन्हें 5 साल और इसी कोषागार दूसरी अवैध निकासी के मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। लालू प्रसाद यादव अपनी कुल सजा का आधा से अधिक समय जेल में गुजार चुके हैं। इसी आधार पर उन्हें जमानत दी गई थी। अब देखना यह है कि आज सीबीआइ की विशेष अदालत लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में कितने साल की सजा सुनाती है। दोपहर 12:00 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है। जेल प्रशासन लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ जेल में रांची रिम्स में मुस्तैद है।

चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव वाया जेल रांची रिम्स में इलाजरत हैं। खबर है कि आज सोमवार को लालू प्रसाद यादव से किसी की मुलाकात नहीं हो सकती है। जेल प्रशासन आज किसी को उनसे भेंट करने की इजाजत नहीं देगा। इसकी वजह यह बताई जा रही कि आज दोपहर 12:00 बजे सीबीआइ की विशेष अदालत की ओर से सजा का ऐलान होने वाला है। इस वजह से होटवार जेल प्रशासन किसी भी मुलाकाती को उनसे मिलने का मौका नहीं देगा। संभव है कि सजा के ऐलान के समय केवल उनके सेवादार ही उनके पास मौजूद रहें। मालूम हो कि जेल प्रशासन को आवेदन देकर हर दिन कई लोग लालू यादव से मुलाकात करते हैं। हालांकि कि लालू प्रसाद ने रविवार को किसी से मुलाकात नहीं की थी। अब आज भी लालू यादव से किसी की मुलाकात नहीं हो सकती है।

भारतीय राजनीति में किंग मेकर और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव आज रिम्स के जिस पर पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं, उसके आसपास राजद कार्यकर्ताओं का कहीं अता-पता नहीं है। रिम्स के पेइंग वार्ड वाली बिल्डिंग के आसपास पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। कहीं कोई राजद कार्यकर्ता आज उनसे मिलने या उनकी एक झलक पाने के लिए यहां नजर नहीं आ रहा है। मालूम हो कि जब 15 फरवरी को लालू प्रसाद यादव को सीबीआइ की विशेष अदालत की ओर से फैसला सुनाया गया था, दोषी ठहराया गया था, उस दिन अच्छी संख्या में राजद के कार्यकर्ता रांची में मौजूद थे। राजद के कार्यकर्ता उस दिन जमकर लालू यादव के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। जेल का फाटक टूटेगा, लालू यादव छूटेगा… जैसे नारे उनके दिग्गज नेता लगा रहे थे। लेकिन आज नजारा कुछ और है। लालू प्रसाद को सजा सुनाने की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, रिम्स के पेइंग वार्ड के आसपास सन्नाटा और गहराता जा रहा है।

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का यह मामला वर्ष 1990 से 1995 के बीच का है। इस कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई थी। इस मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत ने पिछले दिनों कुल 24 अभियुक्तों को बरी कर दिया था। मालूम हो कि इसी वर्ष 29 जनवरी को सीबीआइ की विशेष अदालत में इस मामले की बहस पूरी हुई थी। वहीं, 15 फरवरी को सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि ने लालू प्रसाद यादव को कई धाराओं में दोषी ठहराया था। अगर लालू प्रसाद यादव को 3 साल से अधिक की सजा होती है तो उन्हें ऊपर की अदालत में जमानत के लिए जाना होगा। अगर 3 साल तक की सजा होती है तो उन्हें इसी अदालत से यानी सीबीआइ की विशेष अदालत से जमानत मिल जाएगी। चूंकि यह डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का यह सबसे बड़ा मामला है, इस वजह से अधिवक्ताओं की राय है कि अदालत उन्हें पांच से 7 साल तक की सजा सुना सकती है।

उधर जैसे-जैसे सजा सुनाने का समय नजदीक आता जा रहा है, लालू प्रसाद यादव के पेइंग वार्ड के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। जेल प्रशासन तो अलर्ट है ही, पुलिस प्रशासन ने भी वहां अभी अभी मजिस्ट्रेट और कुछ नए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। लालू प्रसाद के पेइंग वार्ड में किसी को अभी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी पूरी तरह से अलर्ट और चौकस नजर आ रहे हैं। महज घंटे भर बाद लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत सजा सुनाएगी। हर किसी की निगाह इस फैसले पर टिकी हुई है। रिम्स के पेइंग वार्ड के आसपास मीडिया कर्मियों की भी भीड़ नजर आ रही है। रिम्स कैंटीन के बाहर ही बना दिया गया सुरक्षा घेरा, प्रवेश पर लगा दी गयी रोक। आम आदमी को भी प्रवेश करने में हो रही परेशानी। कैंटीन में प्रवेश से पहले बताना पड़ रहा कारण।

रिम्स के डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव के सेहत की जांच दो स्तर पर की जाएगी। सजा सुनाए जाने से पहले रिम्स के डॉक्टरों की टीम लालू यादव के पेइंग वार्ड वार्ड में पहुंच चुकी है। उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसके थोड़ी देर बाद जब अदालत उन्हें सजा सुना देगी, इसके बाद उनके स्वास्थ्य की डॉक्टर जांच करेंगे। डॉक्टरों ने कहा है कि ऐसे अवसर पर तनाव बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसका असर किडनी पर पड़ता है। यही वजह है कि लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर डॉक्टर काफी मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!