Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

हार्ट की समस्या से लेकर पथरी तक, इन समस्याओं में नहीं करना चाहिए फूलगोभी का सेवन

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 जनवरी 2024, देहरादून। सर्दियों के मौसम में लोग बड़े ही चाव के साथ फूलगोभी की सब्जी का आनंद उठाते हैं। ये सब्जी कई लोगों की फेवरेट भी होती है, इसके अलावा ये आपके शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाती है। लेकिन थायराइड और हार्ट के मरीजों सहित कुछ लोगों को इसके सेवन से नुकसान भी हो सकते हैं. ऐसे में आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।

लोगों को फूलगोभी का स्वाद बेहद पसंद होता है, ये सब्जी कई लोगों की पसंदीदा भी होती है। सर्दियों के मौसम में इस सब्जी के सेवन से आपके शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं, लेकिन कई समस्याओं में इस सब्जी का सेवन आपको नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

फूलगोभी पोटेशियम से भरपूर होती है. इसका अधिक सेवन करने से आपके शरीर में खून धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है. अगर आप खून को गाढ़ा करने की दवाइयों का सेवन कर रहें है, तो ऐसे में आपको फूलगोभी के सेवन से बचना चाहिए। अगर आप पथरी की परेशानी से गुजर रहे हैं तो ऐसे में आपको फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। किडनी या फिर पथरी की समस्या में फूलगोभी का सेवन काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फूलगोभी के सेवन से बचना चाहिए. इसकी वजह से आपको गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पर सकता है। अगर आप थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं तो ऐसे में फूलगोभी का सेवन आपके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसकी वजह से टी-3 और टी-4 हार्मोन बढ़ सकते हैं।
फूलगोभी के अत्याधिक सेवन की वजह से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पर सकता है। फूलगोभी को पचाना काफी मुश्किल होता है। इस वजह से आपको इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आप इसे कच्चा खाने से भी बचें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!