Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

ट्विटर ने की देश के नक्शे के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज हुआ

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, बुलंदशहर। भारतीय नक्शे से छेड़छाड़ के मामले में खुर्जा के बजरंग दल के पदाधिकारी और अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी और इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टि्वटर द्वारा भारत का एक ऐसा मानचित्र पेश किया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत में नहीं बल्कि अलग देश के तौर पर चिन्हित किया गया।

इस मामले में खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी अधिवक्ता वह बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक प्रवीण भाटी ने सोमवार शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि वह दोपहर तीन बजे ट्विटर का प्रयोग कर रहे थे। जिसमें उन्होंने देखा कि भारत के नक्शे से जम्मू- कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया गया है। जिससे उनके साथ-साथ भारत के जनमानस की भावनाएं आहत हुईं हैं।

उनका कहना है कि यह कूटरचित मानचित्र बनाकर दुनिया को भ्रमित करने के लिए ट्विटर और उसके एमडी मनीष माहेश्वरी व इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी द्वारा यह हरकत की गई है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह देशद्रोह करतूत जानबूझकर की गई है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनीष माहेश्वरी और अमृता त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!