Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

कॉमेडियन भारती सिंह,रवीना टंडन और फराह खान के खिलाफ केस दर्ज,जानें पूरा मामला

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और फिल्म निर्माता फराह ख़ान के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया है। धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में इन सेलेब्स के ऊपर यह मामला दर्ज किया गया है। अमृतसर जिले के तहत अजनाला पुलिस ने बुधवार रात केस दर्ज किया है।

आरोप है कि तीनों ने कुछ दिन पहले एक चैनल पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ अपशब्द कहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (देहाती) विक्रम दुग्गल ने बताया कि कुछ संगठनों ने इसकी शिकायत की। इसके आधार पर रवीना टंडन सहित तीनों सेलेब्स पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

फराह खान के एक शो में भारती सिंह और रवीना टंडन को एक अंग्रेजी अक्षर की स्पेलिंग लिखने के लिए कहा गया था। यह शब्द पवित्र धार्मिक ग्रंथ से लिया गया था। भारती इसका मतलब नहीं जानती थीं। उन्होंने अपनी तरफ से ही इसका मतलब बताते हुए इसका मजाक उड़ाया। रवीना और फराह भी उनके इस मजाक में शामिल हुईं और उन्हें मजाक उड़ाने से नहीं रोका।

बता दें कि रवीना टंडन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीज़न 9 को जज किया था। इसके अलावा भारती सिंह भी टीवी पर काफी सक्रिय हैं। वह कपिल शर्मा के शो में नजर आती हैं। इसके अलावा वह कई और शोज़ में बतौर होस्ट या कॉमेडियन नजर आती रहती हैं।

फराह खान ने इस साल दो फ़िल्मों के साथ बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। वह स्टूडेंट्स ऑफ़ दी इयर 2 और हाउसफुल 4 के साथ बतौर कोरियोग्राफर जुड़ी थीं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर भी नजर आईं। बी़ते दिनों ये खबर भी आई थी कि फराह बिग बॉस 13 को होस्ट कर सकती हैं। वह सलमान ख़ान की जगह ले सकती हैं। हालांकि, सलमान शो छोड़ेंगे या फराह उनकी जगह लेंगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!