उत्तराखण्ड
कार खाई में गिरी, जीआरपी जवान की मौत

ऋषिकेश: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर शिवपुरी के समीप एक स्विफ्ट कार खाई में गिरी गई। हादसे में कार में सवार जीआरपी के एक सिपाही की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायलों हो गए। उन्हें ऋषिकेश हॉस्पिटल लाया गया है।
श्रीनगर से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट रविवार सुबह करीब पांच बजे शिवपुरी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक कार में श्रीनगर से नवादा देहरादून लौट रहा जीआरपी का सिपाही अमित कोठियाल (35 पुत्र) दिनेश कोठियाल निवासी माजरी माफ़ी देहरादून की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई। अमित श्रीनगर से ड्यूटी पर लौट रहे था। वह श्रीनगर एक शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था।
![]()