Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल जनपद के गरमपानी बाजार में कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे लोग

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2022, शुक्रवार, नैनीताल। नैनीताल जनपद के गरमपानी क्षेत्र के खैरना चौकी अंतर्गत कार में भीषण आग लग गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार दो लोगों को किसी तरह से बचा लिया। दाेनों का कहना है कि पुलिस वाले न आते तो अनहोनी हो सकती थी।

यह घटना शुक्रवार सुबह की है। चौकी खैरना पुलिस को सूचना मिली कि गरमपानी बाजार में एक वाहन में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। मौके पर आल्टो संख्या यूए 04 2387 आग का गोला बनी थी। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के घरो में भी फैल सकती थी, जिसे बमुश्किल काबू कर लोगों की जान बचाई गई। कार पूरी तरह से जल गई है

इसे रेस्क्यू करते हुए पुलिस ने जनता के सहयोग से आग बुझाई। वाहन मालिक गोपाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय दौलत राम निवासी चकविसौद पोस्ट रातीघाट जिला नैनीताल व उनके भाई शंकरलाल को बचाया गया।

इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके से वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती कांस्टेबल प्रयाग जोशी शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!